भक्ति/ आस्थामंदसौर जिलासुवासरा

नवग्रह शनि देव मंदिर पर भक्तों का सैलाब दिखाई दिया, भक्तों ने शनिदेव के दर्शन आशीर्वाद लाभ लिया 

नवग्रह शनि देव मंदिर पर भक्तों का सैलाब दिखाई दिया, भक्तों ने शनिदेव के दर्शन आशीर्वाद लाभ लिया 

 

✍️ पंकज बैरागी

सुवासरा। नगर के नवग्रह शनि देव मंदिर शनिचर अमावस्या एवं शनि जयंती पर प्रातः 7 बजे से लेकर देर रात 10 बजे तक भक्तों का सैलाब देखाई दिया। इस दौरान भक्त जनों एवं मातृशक्तियों ने आस्था उमंग उत्साह के साथ शनि देव के दर्शन कर तेल अभिषेक किया तथा कष्ट विपदाओं से मुक्ति कि प्रार्थना की।

नगर में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी सुवासरा नगर के स्थानीय रुणीजा रोड स्थित गायत्री शक्तिपीठ मंदिर के पास नौ ग्रह शनि मंदिर पर शनिचर अमावस्या एवं शनि जयंती महोत्सव का पवन पर्व पर बड़े ही उमंग,उल्ला के साथ भक्त जनों एवं मातृ शक्तियों के द्वारा नवग्रह शानी मंदिर पर प्रातः 6 बजे शनि देव की प्रतिमा पर तेल अभिषेक विधि विधान तरीके से श्रृंगार कर पूजा अर्चना करके विधि विधान तरीके से शनि देव को याद किया गया वही नौ ग्रह शनि देव मंदिर के पंडित पुजारी विजय शर्मा, पंडित अरुण शर्मा,पंडित राहुल शर्मा, पंडित कपिल शर्मा,पंडित अंशुल शर्मा, पंडित अंकित शर्मा शामगढ़ के द्वारा यहां पर विधि विधान तरीके से शनिचरा अमावस्या एवं शनि जयंती पर भक्तजनों एवं मातृशक्तियों के द्वारा भजन कीर्तन कर उत्सव पूर्वक शनि जयंती को मनाया गया वहीं महाप्रसादी का भी आयोजन किया गया कार्यक्रम में सुवासरा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 226 के तहसील सुवासरा के अंतर्गत कई ग्राम पंचायत के समस्त भक्तजनों एवं मातृ शक्तियों ने हिस्सा लिया वहीं पुण्य का लाभ लिया अपने जीवन को सार्थक बनाने के लिए शनिदेव से अपने-अपने परिवार में सुख शांति समृद्धि की मनोकामनाएं की गई ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}