आज 16 मई 2026 शनिवार का पंञ्चांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल

🙏🏻 श्री गणेशाय नमः 🙏🏻
🙏🏻शुभ प्रभात 🙏🏻
आज 16 मई 2026 शनिवार का पंञ्चांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल
आज 16 मई 2026 शनिवार का पंञ्चांग –
- ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि- 16 मई 2026 को देर रात 1 बजकर 31 मिनट तक
- सौभाग्य योग- 16 मई 2026 को सुबह 10 बजकर 26 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा, उसके बाद शोभन योग लग जाएगा।
- भरणी नक्षत्र- 16 मई 2026 को शाम 5 बजकर 31 मिनट तक
16 मई 2026 व्रत-त्यौहार- ज्येष्ठ अमावस्या, शनि जयंती, वट सावित्री व्रत
16 मई 2026 शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त- 04:36 ए एम से 05:20 ए एम
- अभिजित मुहूर्त- 12:09 पी एम से 01:01 पी एम
- विजय मुहूर्त- 02:45 पी एम से 03:38 पी एम
- गोधूलि मुहूर्त- 07:05 पी एम से 07:27 पी एम
- अमृत काल- 01:15 पी एम से 02:40 पी एम
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
- सूर्योदय- सुबह 5:28 बजे
- सूर्यास्त- शाम 7: 04 बजे
आज 16 मई 2026 शनिवार का राशिफल
मेष राशि-
मेष राशि के जातको के लिए कल 16 मई का दिन कुल मिलाकर अच्छा है लेकिन आवेश में आकर कोई भी फैसला लेने से आपको बचना होगा। नौकरी में दिन आपका अनुकूल बीतेगा। आपका काम सुचारू रूप से चलेगा। कुछ नई योजनाओं की भी शुरुआत हो सकती है। बिजनेस में आपको लाभ का मौका मिलेगा। परिवार में शुभ काम और धार्मिक कार्य हो सकता है।
भाग्य आपका 84 प्रतिशत तक साथ देगा।
वृषभ राशि-
वृषभ राशि के जातको के लिए 16 मई का दिन आर्थिक रूप से अनुकूल रहेगा। कमाई आपकी बनी रहेगी। बिजनेस मे भी आपको लाभ मिलेगा। सूर्य बुध की युति से आपको कारोबार में बड़ा मौका मिलेगा। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। फैमिली लाइफ में आपको जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। सुख साधनों की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। परिजनों के साथ मनोरंजक समय बिता पाएंगे। बच्चों से खुशी मिलेगी।
भाग्य आपका 86 प्रतिशत तक साथ देगा।
मिथुन राशि-
मिथुन राशि के जातको के लिए कल 16 मई का दिन सुखद रहेगा। आपके परिवार में शुभ मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। मित्रों से आपको सहयोग मिलेगा। शुक्र और गुरु की युति राशि में होने से आपका व्यक्तित्व भी आकर्षक बनेगा जिससे आपको फायदा मिलेगा आप अपने विरोधियों और शत्रुओं को भी प्रभावित कर पाएंगे। बुद्धि कुशलता और योजनाओं का आपको लाभ मिलेगा। घर पर मित्रों और सगे संबंधियों के आगमन में चहल-पहल रहेगी। सुख साधनों पर धन खर्च होगा। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी।
भाग्य आपका 88 प्रतिशत तक साथ देगा।
कर्क राशि-
कर्क राशि के जातकों के लिए कल चंद्रमा का गोचर शुभ रहेगा। आप अपने पारिवारिक जीवन में सुख और सहयोग पाएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ किसी शुभ काम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। यात्रा का भी संयोग बनेगा। नौकरी में दिन आपका अनुकूल बीतेगा। काम के साथ ही साथ आप मनोरंजक समय का भी आनंद ले पाएंगे। किसी मित्र या पूर्व परिचित से मिलने का संयोग बनेगा। कलात्मक क्षमता और वाणी कुशलता का आप लाभ ले पाएंगे। कोई अच्छी खबर मिलने से प्रसन्नता होगी।
भाग्य आपका 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
सिंह राशि-
सिंह राशि के जातकों के लिए कल 16 मई का दिन परिश्रम से बढ़कर लाभ दिलाने वाला रहेगा। सूर्य का वृषभ राशि में गोचर आपके लिए शुभ रहेगा। नौकरी में आपको अधिकारी वर्ग से तालमेल बनाकर चलना होगा इससे आपको करियर में प्रगति का मौका मिलेगा। आपके अधिकारीगण आपके ऊपर कुछ नई जिम्मेदारी डाल सकते हैं। मित्रों के साथ तालमेल बना रहेगा। कोई चाहत आपकी पूरी होगी। आर्थिक मामलों में आपको उन्नति का मौका मिलेगा। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। पिता से आपको सहयोग मिलेगा। रुचिकर खानपान का आनंद ले पाएंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा।
भाग्य आपका 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कन्या राशि-
कन्या राशि के जातकों के लिए कल 16 मई का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। आपको अपने व्यक्तित्व और बातचीत की कला का फायदा मिलेगा। नौकरी में आपका दिन अनुकूल बीतेगा। आप अपना काम समय से पूरा कर पाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में कन्या राशि के जातकों का प्रदर्शन बेहतर होगा। पड़ोसियों से भी आप सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। कुछ नए संपर्क भी बनेंगे जिनसे आपको भविष्य में फायदा मिलेगा। लव लाइफ मे प्रेम और तालमेल बना रहेगा। प्रेमी के साथ आप रोमांटिक समय बिता पाएंगे। धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर आप मान सम्मान प्राप्त कर सकते हैं।
भाग्य आपका 87 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।।
तुला राशि-
तुला राशि के जातक बेहतर कम्युनिकेशन क्षमता से लाभ उठा पाएंगे। राशि से सप्तम भाव में चंद्रमा का गोचर और भाग्य भाव में शुक्र का गोचर आपके लिए अप्रत्याशित लाभ का संयोग बनाएगा। आपको परिवार और पिता पक्ष से लाभ मिल सकता है। आप अपनी पूर्व योजनाओं और परिश्रम का लाभ ले पाएंगे। आपको अपनी व्यवहार कुशलता और परिवार के सहयोग से भी फायदा मिलेगा। फैमिली बिजनेस में लाभ पाएंगे। परिवार के साथ यात्रा का भी संयोग बन सकता है। मनोरंजक समय बिता पाएंगे, रुचिकर भोजन का आनंद लेंगे। प्रेम संबंध भी मधुर रहेगा।
भाग्य आपका 89 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृश्चिक राशि-
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कल का दिन 16 मई का दिन मनोबल बढ़ाने वाला रहेगा। नौकरी मे आपका दिन अनुकूल बीतेगा। आप अपने काम को तत्परता से पूरा कर पाएंगे। आर्थिक मामलों में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। बिजनेस मे आपको कुछ नई डील मिल सकती है। पारिवारिक जीवन मे भाइयों से आपको सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम बना रहेगा। सूर्य बुध की युति से आपका सामाजिक सम्मान बढ़ेगा और आप साहसिक फैसला भी ले पाएंगे। प्रॉपर्टी के काम में और बिल्डिंग मटेरियल के काम में आपको विशेष रूप से लाभ प्राप्त होगा।
भाग्य आपका 83 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
धनु राशि-
धनु राशि के लोगों को कल गुरु शुक्र एवं चंद्रमा के शुभ गोचर का फायदा मिलेगा। आप धर्म कर्म और आध्यात्मिक विषयों में रुचि लेंगे। किसी सामाजिक काम में भाग लेने का भी आपको मिल सकता है। कमाई में वृद्धि होगी। बिजनेस में आप कुछ नया काम शुरू कर सकते हैं। आपकी आर्थिक योजनाओं को बल मिलेगा। कोई रुका हुआ काम आपका शुरू हो सकता है। छोटी दूरी की यात्रा भी संयोग बनेगा। धनु राशि के छात्र शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। आर्थिक उन्नति के लिए आप दीर्घकालीन योजनाओं में धन लगा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आपको वरिष्ठजनों से आशीर्वाद और सहयोग प्राप्त होगा। सुख साधनों में भी वृद्धि होगी।
भाग्य आपका 89 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मकर राशि-
मकर राशि के जातकों के लिए कल 16 मई का दिन चंद्रमा के मेष राशि में गोचर से शुभ रहेगा। राशि स्वामी शनि की कृपा भी आप पर बनी रहेगी। मेहनत के बढकर आप सफलता पाएंगे। कार्य में गति आएगी, काफी समय से सोचा हुआ काम शुरू हो सकता है। वाहन और सुख साधनों की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन में सुख सहयोग बना रहेगा। लव लाइफ के मामले में भी दिन आपके पक्ष में है, प्रेमी के साथ डेट पर जा सकते हैं। आप किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है। कोई सरप्राइज मिलने की खुशी होगी।
भाग्य आपका 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कुंभ राशि-
कुंभ राशि के लोगों के लिए कल यानी 16 मई का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको मानसिक शांति बनाए रखने की जरूरत है। राशि में बैठा राहु और उल्टे सीधे विचारों से उलझा सकता है। जबकि आपको भाइयों से सहयोग मिल पाएगा। कुछ अप्रत्याशित खर्च भी हो सकते हैं। सेहत के मामले मे भी आपको अपना ध्यान रखना होगा। जीवनसाथी के साथ आपको सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। विरोधियों से आपको आपको सतर्क रहना होगा। बच्चों की सेहत का आपको ध्यान रखना होगा।
भाग्य आपका 78 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मीन राशि,-
मीन राशि के लोगों के लिए कल का दिन आर्थिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। नौकरी में आपका दिन अनुकूल बीतेगा। आपकी योजनाओं को गति मिलेगी। पिता और बड़े भाई से सहयोग मिलेगा। लेकिन आपको अपनी सेहत के साथ ही साथ विरोधियो से भी सतर्क रहने की जरूरत है। आपकी कोई पुरानी चाहत पूरी होगी। पारिवारिक जीवन मे सुख सहयोग बना रहेगा। पिता के साथ तालमेल बनाए रखें, किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं। जोखिम लेने से बचें।
भाग्य आपका 79 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।



