अपराधमंदसौर जिलामल्हारगढ़

खेत में पानी छोड़ने को लेकर विवाद, कुल्हाड़ी से हमला सहित मारपीट का मामला दर्ज

खेत में पानी छोड़ने को लेकर विवाद, कुल्हाड़ी से हमला सहित मारपीट का मामला दर्ज

पिपलिया स्टेशन (निप्र)। थाना नारायणगढ़ क्षेत्र के ग्राम सरवानिया में खेत में पानी छोड़ने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। फरियादी अमरसिंह (52) पिता गोरूलाल बंजारा निवासी ग्राम सरवानिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई है की रात्रि में आरोपी रामदयाल बंजारा द्वारा उसके खेत में पानी छोड़ दिया गया था। जब सुबह करीब 7 बजे अमर सिंह ने रामदयाल से इस संबंध में पूछा, तो उसने गाली-गलौज शुरू कर दी।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर रामदयाल अपने घर से कुल्हाड़ी लेकर आया और फरियादी के साथ मारपीट की, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई और खून निकलने लगा। इसके बाद रामदयाल का पुत्र शोकिन बंजारा और पत्नी बतुलीबाई भी मौके पर आ गए और तीनों ने मिलकर फरियादी के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की, जिससे पेट, बायें हाथ और गर्दन पर चोटें आईं। आरोपियों ने धमकी दी कि अगली बार खेत में पानी रोकने पर जान से खत्म कर देंगे। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर रामदयाल बंजारा, शोकिन बंजारा और बतुलीबाई बंजारा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}