भानपुरामंदसौर जिला

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण चौपाल का हुआ आयोजन व दिलाई शपथ

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण चौपाल का हुआ आयोजन व दिलाई शपथ

भानपुरा। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद भानपुरा, द्वारा जल संरक्षण के लिए चलाए जा रहे शासन के आदेशानुसार जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जल चौपाल का आयोजन किया गया व साथ ही सभी ग्रामीणों को चयनित नवांकुर संस्था ग्राम उत्थान जन कल्याण सेवा संस्था श्रीनगर के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम समन्वयक राम प्रसाद मीणा द्वारा जल संरक्षण हेतु शपथ दिलवाई गई व ब्लॉक समन्वयक मुकेश सोलंकी द्वारा जल गंगा संवर्धन हेतु जल बचाने व उसको संरक्षित करने व गावो में “जलदूत”ओर “अमृत मित्र”के रूप में जुड़ने के बारे में बताया गया। परामर्शदाता लोकेश कुमार जांगड़े द्वारा दाना पानी अभियान अंतर्गत सभी ग्रामीणों से अपने अपने अपने घरों में सकोरा रखने व उसमें दाना पानी डालने के लिए प्रेरित किया गया।

परामर्शदाता श्री शिवाजी बंबोरिया द्वारा बताया गया कि वर्षा जल का संरक्षण करना व खेत तालाब चेक डेम,कुएं बावड़ियों का जीर्णोद्वार तथा सी .एम. सी. एल. डी. पी. कार्यक्रम अंतर्गत नवीन छात्रों के प्रवेश हेतु जानकारी ग्रामीणों को उपलब्ध कराई गई आदर्श ग्राम श्रीनगर में जल संरक्षण अभियान अंतर्गत जल बचाओ, जीवन बचाओ, जल है तो कल है, और स्वच्छता बनाए रखें, और ग्रामीण जनों में आपसी समन्वय की भावना जागरूक रहे। इन्हीं सब विषयों को लेकर ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।

ग्रामीण जनों के बीच में जल से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी ब्लॉक समन्वयक श्री मुकेश सोलंकी द्वारा दी गई है।नवांकुर समन्वयक रामप्रसाद मीणा द्वारा ग्रामीण जनों को शासन की कई प्रकार की जनहितकारी योजनाएं, एवं जन सहयोग की भावनाओं से लोगों को अवगत करवाया गया।

कार्यक्रम में ग्राम सरपंच ललित मीणा, बजरंग मीणा, रामेश्वर मीणा, कारूलाल, विक्रम, बर्दीलाल, दिनेश, कन्हैयालाल, रामसिंह, शंभूलाल,आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों को जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}