मंदसौर जिलासीतामऊ

नगर परिषद सीतामऊ ने किया नवाचार, पानी के टैंकरों पर इंजिन लगाकर वैकल्पिक फायर सेफ़्टी संसाधन, ग्राम पंचायतों के लिए बन सकता वरदान 

नप को नया फायर ब्रिगेड वाहन भी जल्द मिलेगा

#सीतामऊ:- इन दिनों मंदसौर जिले के नगरीय निकायों की वित्तीय हालत इतनी खराब है कि कर्मचारियों का वेतन देने के लिए भी कई बार महीने तक इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में नए संसाधन जुटाना चुनौती पूर्ण कार्य है। वर्तमान में सीतामऊ नगर परिषद को एक नई फायर ब्रिगेड क्रय करने के लिए 25 से 35 लाख रुपये के बजट की आवश्यकता हे। ऐसे में नगर परिषद द्वारा फिलहाल पानी के टैंकर पर मोटर इंजन लगाकर फायर ब्रिगेड की वैकल्पिक व्यवस्था तैयार की गई है। जिससे 50 से 80 फीट तक प्रेशर से पानी की बौछारें छोड़ी जा सकती है। यह वैकल्पिक साधन प्रारंभिक रुप से फायर ब्रिगेड की कमी को पूरा करने में सक्षम है। साथ ही इसके रखरखाव और मेंटेनेंस में कम खर्चे की आवश्यकता पड़ेगी।
वही नगर से दूरी पर स्थित ग्राम पंचायते भी इस प्रकार से टैंकर पर डीजल इंजन लगाकर आपातकालीन स्थितियों के लिए तैयार रह सकती हैं। ऐसे में ग्राम पंचायत स्तर पर ही कम खर्च में आग बुझाने के वैकल्पिक साधन उपलब्ध हो सकेंगे। साथ ही फायर ब्रिगेड की निर्भरता में भी कमी लाई जा सकती है।

नगर परिषद अध्यक्ष मनोज शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि – फिलहाल नगर परिषद द्वारा पानी के टैंकर पर मोटर इंजन लगाकर फायर ब्रिगेड की वैकल्पिक व्यवस्था तैयार की है यह व्यवस्था परिषद के बाकी पानी के टैंकरों पर भी की जाएगी, साथ ही नई फायर ब्रिगेड भी नगर परिषद को अति शीघ्र उपलब्ध हो जाएगी।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}