मंदसौर जिलासीतामऊ

18 से सीतामऊ में श्रीमद् भागवत कथा व तुलसी विवाह महोत्सव का आयोजन

18 से सीतामऊ में श्रीमद् भागवत कथा व तुलसी विवाह महोत्सव का आयोजन

सीतामऊ। धर्म एवं ज्ञान की नगरी छोटी काशी में 18 मई से 24 में तक प्रतिदिन दोपहर 12.15 बजे से 04 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का आयोजन शहनाई गार्डन में किया जाएगा।

कथा आयोजन मुख्य यजमान श्री पुरुषोत्तम माहेश्वरी कमलेश महेश्वरी हरीश माहेश्वरी और सतीश माहेश्वरी ने बताया कि भगवान श्रीनाथ के असीम कृपा से श्रीमद् भागवत ज्ञान कथा महोत्सव एवं गंगोत्री तुलसी विवाह का शुभ अवसर कथा वाचक श्रद्धेय श्री मनोज महाराज जी दवे के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण दिनांक 18 मई से 24 मई 2026 तक किया जा रहा है।

इस अवसर पर कथा प्रथम दिवस 18 मई को प्रातः 9.15 बजे बस स्टैंड से जबरिया हनुमान जी मंदिर से शहनाई गार्डन तक भव्य कलश यात्रा का आयोजन होगा तथा 21 मई 2026 गुरुवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव 22 मई को गोवर्धन पूजा 23 मई को रुक्मणी जी का विवाह 24 मई को कथा की पूर्णाहुति तथा 25 मई सोमवार को माहेश्वरी निवास स्थान से सुबह 8.15 बजे गंगोज का आयोजन तत्पश्चात 9.15 बजे भगवान श्री गोवर्धन नाथ जी की बारात गोवर्धन नाथ मंदिर आजाद चौक सीतामऊ से प्रारंभ होकर शहनाई गार्डन पहुंचेगी जहां पर 10.30 बजे तुलसी विवाह का आयोजन किया जाएगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}