सामाजिकमंदसौरमंदसौर जिला
श्रीमती इंदिरा कुंवर राणावत (डोराना) निर्विरोध चुनी गईं जिला राजपूत समाज की महिला जिलाध्यक्ष

श्रीमती इंदिरा कुंवर राणावत (डोराना) निर्विरोध चुनी गईं जिला राजपूत समाज की महिला जिलाध्यक्ष
मंदसौर। जिला राजपूत समाज संगठन की पूर्व में 3 मई 2026 को संपन्न हुई बैठक के निर्णय अनुसार, महिला इकाई के निर्वाचन हेतु 11 मई 2026 को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बड़ी संख्या में उपस्थित महिला सदस्यों के बीच संगठन की नई महिला जिलाध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया संपन्न हुई। निर्वाचन के दौरान श्रीमती प्रमिला कुंवर देवड़ा ने महिला जिलाध्यक्ष के पद हेतु श्रीमती इंदिरा कुंवर राणावत के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका श्रीमती ज्योति कुंवर राठौर ने सहर्ष समर्थन किया। इस प्रस्ताव का वहां उपस्थित सभी महिला सदस्यों ने एकमत होकर और हर्षाेल्लास के साथ तालियां बजाकर अनुमोदन किया, जिसके फलस्वरूप श्रीमती इंदिरा कुंवर राणावत को सर्वसम्मति से निर्विरोध महिला जिलाध्यक्ष चुना गया।निर्वाचन के पश्चात आयोजित स्वागत समारोह में पूर्व विधायक की धर्मपत्नी श्रीमती देवेन्द्र कुंवर सिसोदिया एवं पूर्व अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुंवर भाटी ने नवीन जिलाध्यक्ष श्रीमती राणावत को माला पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राजपूत समाज के जिलाध्यक्ष रूगनाथ सिंह राठौर काचरिया ने भी श्रीमती इंदिरा कुंवर राणावत को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई प्रेषित की। जिला राजपूत समाज संगठन मंदसौर के सचिव भूपेंद्र सिंह राठौर (खेड़ी) ने उक्त जानकारी दी।



