समाचार मध्यप्रदेश रतलाम 13 मई 2026 बुधवार

/////////////////////////////
जनसुनवाई में 151 आवेदनों पर हुई सुनवाई
रतलाम : मंगलवार, मई 12, 2026,

कलेक्टर कार्यालय में आज मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह एवं सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन ने आवेदकों को सुना एवं आवेदकों से आवेदन प्राप्त किए। आज जनसुनवाई में 151 आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों से निराकरण करवाया गया एवं शेष आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया।
जनसुनवाई में रमेश पिता रामकिशन निवासी मोती नगर रतलाम ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास बनवाने हेतु आवास योजना की दूसरी किस्त देने के संबंध में आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु आयुक्त नगर निगम को निर्देशित किया गया।
आवेदिका मंजु निवासी दीनदयाल नगर रतलाम ने बताया कि वह किराए के मकान में रहती है। उनके पति का स्वर्गवास हो गया है तथा पुत्र भी शारीरिक रूप से अपंग है। आवास के लिए भूमि का पट्टा एवं देेने के संबंध में आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु आयुक्त नगर निगम को निर्देशित किया गया।
आवेदक बंटी पिता गोपाल मकवाना निवासी ग्राम ईसरथुनी ने कृषि भूमि की भू-पुस्तिका में पिता का नाम चढवाने के लिए आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु तहसीलदार रतलाम को निर्देशित किया गया।
आवेदिका नसरिन पति मुजफ्फर निवासी नयापुरा हाट की चौकी ने आवेदन दिया कि उनके परिवार के समस्त सदस्य राशन मित्र पोर्टल पर प्रदर्शित नहीं हो रहे है, आवेदक ने परिवार के सभी सदस्यों के नाम प्रदर्शित करवाने की कार्यवाही हेतु आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया। आवेदिका कौशल्या पति किशोर निवासी वार्ड न. 21 रतलाम ने बताया कि दुर्घटना में उनका हाथ कट गया, परिवार का पालन पोषण करने वाला कोई नही है। परिवार के पालन पोषण के लिए आर्थिक सहायता हेतु आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया।
===========
ग्राम इटावाखुर्द में लगाई जल चौपाल
रतलाम : मंगलवार, मई 12, 226

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रीष्मकाल के दौरान पेयजल व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने एवं जल संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु लगातार जल चौपाल आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में रतलाम विकासखंड के ग्राम इटावाखुर्द स्थित मंदिर परिसर में एसडीएम रतलाम ग्रामीण श्री विवेक सोनकर,जनपद पंचायत सीईओ श्री सी.एस. वास्कले तथा पीएचई विभाग के सहायक यंत्री श्री डी.सी. कथिरिया की उपस्थिति में जल चौपाल आयोजित की गई।
चौपाल में वर्तमान में पंचायत में चल रही पेयजल व्यवस्थाओं के संबंध में ग्रामवासियों से चर्चा के दौरान लोगों ने बताया कि गांव में पानी के लिए शासकीय हैंडपंप, ट्यूबवेल से व्यवस्था हो रही हैं।
एसडीएम श्री सोनकर ने गांव में जनसहयोग से नदी गहरीकरण करने तथा उससे निकलने वाले मटेरियल का उपयोग खेतों तक जाने वाले मार्गों के निर्माण मे करने का सुझाव दिया।
चौपाल मे जनपद सीईओ श्री वास्कले ने ग्राम में संचालित अन्य शासकीय योजनाओं एवं जल गंगा संवर्धन अभियान की जानकारी दी। सहायक यंत्री श्री कथिरिया ने जल गुणवत्ता पर चर्चा करते हुए कहा कि जल उपलब्धता के साथ उसकी गुणवत्ता की जानकारी भी आवश्यक है तथा पेयजल स्रोतों के आसपास स्वच्छता बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्थाओं को लेकर पीएचई विभाग हमेशा तत्पर है।
कार्यक्रम में ग्रामीणों ने अपने सवाल एवं सुझाव भी रखे। इस अवसर पर ग्राम पंचायत को जल गुणवत्ता जांचने हेतु फील्ड टेस्ट किट भी प्रदान की गई। सरपंच श्री घनश्याम कुमावत ने कहा कि एसडीएम द्वारा गांव में आयोजित जल चौपाल के माध्यम से पहली बार गांव की समस्याओं को समझा गया है, जिसके लिए ग्रामीण उनके आभारी हैं।
कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार श्री आनंद व्यास, श्री दिलीप कुमावत, श्री अशोक कुमावत, श्री मनसुख पांचाल, श्री सुखराम वर्मा, गुलाबचंद, महेशचंद्र सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
==========
रतलाम जिले मे 9 नगरीय निकायों में हुई जल सुनवाई जल सुनवाई में 41 शिकायतों का हुआ निराकरण
रतलाम : मंगलवार, मई 12, 2026,

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार पी ओ डूडा श्री अरुण पाठक के मार्गदर्शन में रतलाम जिले में “स्वच्छ जल“ अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। अभियान अंतर्गत मंगलवार को जिले के सभी 9 नगरीय निकायों में ’जल सुनवाई’ आयोजित की गई । जल सुनवाई में कुल 42 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 41 का मौके पर ही निराकरण किया गया।
==========
समाचार शीर्षक ”अधूरी सड़क बनी आफत: सातरूण्ड़ा-मुदंडी मार्ग पर उड़ रही धूल, हादसों का डर“ के संबंध में सड़क निर्माण वर्षाकाल से पूर्व 10 जून तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित
रतलाम : मंगलवार, मई 12, 2026,
दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार शीर्षक “अधूरी सड़क बनी आफत, सातरूण्ड़ा-मुदंडी मार्ग पर उड़ रही धूल, जगह-जगह बिछाए पत्थरों से लोगों को हादसों का डर” के संबंध में लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री एम एस चौहान ने बताया कि समाचार पत्र में प्रकाशित फोटो में दिखाई दे रहा मिट्टी का ढेर लोक निर्माण विभाग के निर्माणाधीन सड़क कार्य का हिस्सा नहीं है। प्रकाशित फोटो में मटेरियल म.प्र. जल निगम मर्यादित परियोजना क्रियान्वयन इकाई झाबुआ द्वारा जल प्रदाय पाइपलाइन की खुदाई से निकला हुआ एकत्रित मटेरियल है, ना कि लोक निर्माण विभाग के निर्माणाधीन मार्ग का। कार्यपालन यंत्री ने बताया कि सी.आर.आई.एफ. योजना अंतर्गत निर्माणाधीन मुदंडी-छतरी-बिरमावल-सातरूण्ड़ा मार्ग की कुल लंबाई 24.20 किलोमीटर है, जिसमें से लगभग 20 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है। शेष मार्ग पर निर्माण कार्य प्रगति पर है, मार्ग का शेष कार्य वर्षाकाल से पूर्व 10 जून तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
==========
पंचायत एवं नगरीय निकायों की मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी
18 जून को होगा फोटो युक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
रतलाम : मंगलवार, मई 12, 2026,
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत की फोटोयुक्त मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 1 जनवरी 2026 की संदर्भ तारीख के आधार पर मतदाता सूची का पुनरीक्षण होगा। फोटो युक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 18 जून को किया जाएगा।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार फोटो युक्त प्रारूप मतदाता सूची का विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 15 मई 2026 को किया जाएगा। प्रारूप मतदाता सूची पर दावे-आपत्तियां 25 मई तक ली जाएंगी। प्राप्त दावे- आपत्तियों का निराकरण 30 मई तक किया जाएगा। फोटो युक्त अंतिम मतदाता सूची का विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 18 जून 2026 को किया जाएगा।
===========
सैलाना तहसील के सर्कल क्रमांक 007 का जनगणना कार्य शत प्रतिशत पूर्ण
7 प्रगणकों द्वारा शत प्रतिशत काम पूर्ण करने पर कलेक्टर एवं चार्ज अधिकारी ने की सराहना
रतलाम : मंगलवार, मई 12, 2026,
जनगणना कार्य निदेशालय भारत सरकार के निर्देशानुसार जनगणना 2027 अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना संबंधी कार्य 01 मई 2026 से 30 मई 2026 तक जिले में किया जा रहा है।
कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह एवं चार्ज अधिकारी कार्यालय तहसील सैलाना के मार्गदर्शन में सर्कल क्रमांक 007 के पर्यवेक्षक डॉ. अंजुम खान के नेतृत्व में सभी प्रगणकों द्वारा जनगणना संबंधी कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों में श्री मुकेश मालवीय (एचएलबी 0053), श्री असलम कुरैशी (एचएलबी 0054), श्री हीरालाल रजक (एचएलबी 0055), श्रीमती शिल्पा गोयर (एचएलबी 0056), श्री सुरेंद्र सिंह हाडा (एचएलबी 0057), डॉ. सुधीर कारपेंटर (एचएलबी 0058) तथा श्री हर्षवर्धन छजलानी (एचएलबी 0059) सम्मिलित हैं। टीम के प्रयासों से कार्य समयावधि से पहले शत प्रतिशत पूर्ण होने पर कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह एवं चार्ज अधिकारी द्वारा सुपरवायजर एवं प्रगणको के कार्य की प्रशंसा की गई
===========
लगेज केरियर लगे 5 यात्री वाहनों पर चालानी कार्रवाई स्लीपर कोच बसों की चेकिंग में 41950 रूपये समन शुल्क वसूला
रतलाम : मंगलवार, मई 12, 2026,

जिला परिवहन अधिकारी श्री जगदीश बिल्लौरे ने बताया कि जिले में ओवरलोड एवं नियम विरुद्ध संचालित वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा छत के उपर सामान रखे जाने हेतु लगेज केरियर लगी स्लीपर कोेच यात्री वाहनों के विरूद्ध संयुक्त रूप से चैकिंग की कार्यवाही की गई। चैकिंग के दौरान 24 स्लीपर कोच बसे चैक की गई जिसमें से 05 यात्री वाहनों के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम में उल्लेखित विभिन्न धाराओं के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए समन शुल्क राशि 41,950 रूपये वसूल की गई। साथ ही लगेज केरियर लगे वाहनों के चालकों को समझाईस दी गई की वह वाहनों के उपर से लगेज केरियर हटवाया जाकर वाहन का सत्यापन वाहन पंजीकृत परिवहन कार्यालय से करावें तथा सत्यापन रिपोर्ट से परिवहन कार्यालय को अवगत कराए। साथ ही वाहन का बीमा, पी.यू.सी., फिटनेस, परमिट, ड्रायविंग लायसेंस वैध अवस्था में रखे एवं वाहन का आपातकालीन दरवाजा व खिड़की चालू अवस्था में रखते हुए इनके पास सीटों का उपयोग न करें। इस प्रकार की कार्यवाही परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
=========
चार्ज अधिकारियों द्वारा जनगणना कार्य का किया गया निरीक्षण
रतलाम : मंगलवार, मई 12, 2026,

जनगणना कार्य निदेशालय भारत सरकार के निर्देशानुसार जनगणना 2027 अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना संबंधी कार्य 01 मई 2026 से 30 मई 2026 तक जिले में किया जा रहा है। राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य को निर्धारित अवधि में अनिवार्य रूप से संपादित किए जाने हेतु अधिकारियों द्वारा जिले में निरीक्षण किया जा रहा है।
चार्ज अधिकारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्र में निरीक्षण कर काम को देखा जा रहा है । निरीक्षण के दौरान चार्ज अधिकारियों ने प्रगणकों, सुपरवाइजर एवं फील्ड ट्रेनर्स द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली एवं नागरिकों को जनगणना के लिए प्रगणकों को सही-सही जानकारी देने के लिए जागरूक किया। चार्ज अधिकारियों ने प्रगणकों को त्रुटि रहित कार्य करने के लिए लिए निर्देशित किया।
========
पिपलौदा में ई-टोकन के लिए प्रशिक्षण आयोजित अधिकारियों को दी गई विस्तृत जानकारी
रतलाम : मंगलवार, मई 12, 2026

ई विकास प्रणाली के तहत ई-टोकन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जनपद पंचायत सभागृह विकासखंड पिपलौदा में किया गया।
कार्यक्रम में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री अमूल चौधरी द्वारा ई-टोकन प्रणाली से संबंधित जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई तथा उपस्थित अधिकारियों एवं विक्रेताओं की समस्याओं का निराकरण किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसडीओ कृषि जावरा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पिपलौदा, समस्त कृषि विस्तार अधिकारी पीएसीएस अधिकारी एवं मार्कफेड, निजी उर्वरक विक्रेता एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
==========
गर्भवती महिलाओं की प्रथम जांच गर्भ के 12 सप्ताह के अंदर सुनिश्चित की जाए-कलेक्टर
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न
रतलाम : मंगलवार, मई 12, 2026

कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम, टीकाकरण, गृह आधारित नवजात शिषु सुरक्षा, एसएनसीयू, नॉन कम्युनिकेबल डिसीज, टीबी कार्यक्रम अनिवार्य दवाओं की उपलब्धता, सिकल सेल, टेली कंसल्टेशन, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, मलेरिया, अंधत्व आईडीएसपी के संबंध में विस्तर से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला पोषण समिति की बैठक में संयुक्त रूप से आंकड़े प्रस्तुत किए जाए तथा मैदानी स्तर पर स्वास्थ्य विभाग और महिला बाल विकास विभाग मिलकर गर्भवती महिलाओं और शिशुओं को सेवाएं प्रदान करें। गर्भवती महिलाओं की प्रथम जांच गर्भ के 12 सप्ताह के अंदर सुनिश्चित की जाए। गर्भवती महिलाओं की अनुमानित प्रसव तिथि के आधार पर लाइन लिस्ट बनाकर समय पर बर्थ वेटिंग रूम में भर्ती कराया जाए। कलेक्टर ने कम उपलब्धि प्राप्त करने वाले चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित करने के निर्देश दिए ।
बैठक में कलेक्टर ने सेक्टर मेडिकल ऑफिसर मैदानी कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे हैं कार्य की प्रति सप्ताह समीक्षा कर सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग करके पॉजिटिव मरीजों को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए निर्देशित किया।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनीष सिंह, सिविल सर्जन डॉक्टर एम एस सागर , जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर वर्षा कुरील, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री रामनिवास बुधौलिया , डी पी एम श्रीमती अर्चना राठौर , डब्लू एच ओ के सर्विलांस मेडिकल ऑफिसर डॉ रितेश बजाज , जिला कम्युनिटी मोबिलाइजर श्री कमलेश मुवेल, आरबीएसके मैनेजर श्री मोहन कछावा , एविडेंस एक्शन के संभागीय समन्वयक श्री कपिल कुमार यति , जिला मलेरिया अधिकारी डॉ देवेंद्र मोर्य , डी एच ओ डॉक्टर राजेश मंडलोई , जिला क्षय अधिकारी डॉक्टर अभिषेक अरोड़ा , जिला मलेरिया सलाहकार डॉ प्रमोद प्रजापति , एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ गौरव बोरीवाल, जिला एम एंड ई अधिकारी सुश्री श्वेता बागड़ी , जिला लेखा प्रबंधक श्री सचिन वर्मा सहित खण्ड चिकित्सा अधिकारी तथा सीडीपीओ उपस्थित थे।



