नाबालिग बेटे ने अपनी ही मां के लाखों के जेवर चुराकर अपनी प्रेमिका को थमा दिए

नाबालिग बेटे ने अपनी ही मां के लाखों के जेवर चुराकर अपनी प्रेमिका को थमा दिए
मंदसौर जिले के बाबुल्दा में एक नाबालिक बेटे का प्रेमिका के प्रति अंधे प्यार की अजब कहानी देखने को मिली, भानपुरा थाना प्रभारी रमेश चंद डांगी द्वारा बताया कि क्षेत्र के ग्राम बाबुल्दा में जहां नाबालिक बेटे ने अपने प्रेम प्रसंग के चलते अपनी ही मां की लगभग 15 से 20 लाख रुपए की सोने चांदी के जेवर पर हाथ साफ कर दिया और ज्वेलरी डिब्बे में पैक कर अपनी प्रेमिका को थमा कर मां को इलाज हेतु दिल्ली ले गया मां इलाज करवाती रह गई । पुत्र गायब हो गया दिल्ली के सफरदरगंज थाने में नाबालिक पुत्र की गुमशुदा का मामला दर्ज हुआ।
मा दिल्ली से अपने गांव पहुंची, पुत्र की तलाश की जा रही थी,जिसमें दिल्ली पुलिस जांच कर रही थी, फरियादी की पत्नी गांव वापस लौट आई एवं शादी में जाने के दौरान जब अलमारी में सोने चांदी गहने देखे तो पता चला की अलमारी में गहने नहीं थे । इसके बाद थाना भानपुरा पर आकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
वही महिला के पुत्र का मोबाइल बंद आ रहा था पुलिस ने अलग-अलग एंगल से जांच की तो सामने आया कि नाबालिक पुत्र का गांव की ही नाबालिक हम उम्र बालिका के साथ प्रेम प्रसंग था । नाबालिक पुत्र दिल्ली जाने से पहले ही अपनी मां के सारे गहने अपनी प्रेमिका को देकर चला गया था।
प्रेमिका से पूछताछ के दौरान जब नाबालिक पुत्र को इस बात की भनक लगी तो वह खुद दिल्ली के थाने में जाकर पेश हुआ इसके बाद दिल्ली पुलिस की मदद से नाबालिक पुत्र को घर वालों के सुपुर्द किया गया ।
इस तरह नाबालिक बालक एवं बालिका ने प्रेम प्रसंग के चलते इस घटना को अंजाम दिया और लाखों की सोने चांदी के जेवर पर हाथ साफ किया जिसका पुलिस ने खुलासा करते हुए बीएनएस की चोरी की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया और लगभग 15 से 20 लख रुपए की ज्वेलरी जप्त की गई ।



