मंदसौरमध्यप्रदेश
होरी हनुमानजी धाम में स्वर्ण कलश एवं ध्वजा प्रतिष्ठा महोत्सव के तीन वर्ष पूर्ण होने पर हुआ भव्य आयोजन

होरी हनुमानजी धाम में स्वर्ण कलश एवं ध्वजा प्रतिष्ठा महोत्सव के तीन वर्ष पूर्ण होने पर हुआ भव्य आयोजन
दलौदा।प्रसिद्ध सिद्धपीठ श्री होरी हनुमानजी धाम में स्वर्ण कलश एवं ध्वजा प्रतिष्ठा महोत्सव के तीन वर्ष पूर्ण होने पर भव्य धर्ममय समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर संत महंत एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रभु श्री होरी हनुमान जी के दर्शन कर क्षेत्रवासियों एवं जिले वासियों के लिए सुख, समृद्धि और कृपा दृष्टि की कामना की।आयोजन में कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत जी, प्रदेश सरकार के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, राजस्थान सरकार में मंत्री श्री हेमंत मीणा , महामंडलेश्वर संत श्री श्री 1008 श्री मधुसूदानंद महाराज, विधायक एवं महंत श्री बालकनाथ योगी महाराज सुवासरा विधायक श्री हरदीप सिंह डंग सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।



