सम्मानमंदसौर जिलासीतामऊ
राजस्थान के विधायक महंत बालक नाथ के सीतामऊ आगमन पर क्षेत्रीय विधायक श्री डंग के नेतृत्व में भाजपा के पदाधिकारियों ने किया स्वागत

राजस्थान के विधायक महंत बालक नाथ के सीतामऊ आगमन पर क्षेत्रीय विधायक श्री डंग के नेतृत्व में भाजपा के पदाधिकारियों ने किया स्वागत

सीतामऊ। राजस्थान के अलवर जिले के तिजारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता एवं विधायक महंत बालकनाथ योगी का होरी हनुमान जी मंदिर दौरे के समय सीतामऊ नगर से निकलते हुवे क्षेत्रीय विधायक हरदीप सिंह डंग एवं जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि निधि रोड़मल वर्मा द्वारा 8 लाइन दलावदा पर पहुंचकर उनका पुष्प मालाओं से स्वागत सत्कार किया वही नगर परिषद अध्यक्ष मनोज शुक्ला के नेतृत्व में पारसमल जैन के ऑफिस के सामने पुष्प मालाओं से भव्य स्वागत किया गया अध्यक्ष प्रतिनिधि रोड़मल वर्मा ने जनपद पंचायत ऑफिस में भी स्वागत किया गया श्री नाथ राजस्थान के अलवर जिले की तिजारा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं राजस्थान विधानसभा चुनाव में रोहतक के बाबा मस्तनाथ मठ के महंत हैं और उन्हें राजस्थान का योगी भी कहा जाता है।श्री नाथ के स्वागत के दौरान नगर परिषद उपा अध्यक्ष सुमित रावत निलेश जैन सोनू पार्षद प्रतिनिधि विजय दिलीप सिंह पंवार लोगनी गिरोठिया मुक्तिधाम अध्यक्ष मुकेश चोरड़िया रामनिवास केरवा विवेक सोनगरा सभापति पूर्व सरपंच राजेंद्र शुक्ला सूर्याखेड़ा दिलीप आंजना मोनू परसाई सहित भाजपा पदाधिकारीयो ने विधायक बालक नाथ का स्वागत किया तत्पश्चात श्री नाथ के काफिले के साथ श्री डंग एवं अंचल क्षेत्र के भाजपा नेता भी होरी हनुमानजी के लिए निकले।



