उज्जैन में सम्मानित हुए सुवासरा मंडी सचिव विजय कुमार जैन, संभाग में दिलाई मंडी को नई पहचान

उज्जैन में सम्मानित हुए सुवासरा मंडी सचिव विजय कुमार जैन, संभाग में दिलाई मंडी को नई पहचान
✍️पंकज बैरागी
सुवासरा(निप्र) सम्राट विक्रमादित्य की नगरी एवं बाबा महाकाल की पावन धरती उज्जैन में मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड, उज्जैन संभाग द्वारा सुवासरा कृषि उपज मंडी के मंडी सचिव विजय कुमार जैन को उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली एवं सेवा भावना के लिए सम्मानित किया गया।
सुवासरा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 226 के अंतर्गत स्थानीय तहसील रोड स्थित शासकीय तहसील कार्यालय के समीप संचालित सुवासरा कृषि उपज मंडी में सचिव पद पर पदस्थ विजय कुमार जैन ने अपनी कर्मठता, मिलनसारिता एवं बेहतर प्रशासनिक कार्यप्रणाली से मंडी को उज्जैन संभाग में विशेष पहचान दिलाई है।
उनके नेतृत्व में किसानों की फसलों के क्रय-विक्रय कार्य को सुचारु रूप से संचालित किया गया तथा मंडी में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर व्यापारियों एवं किसानों की बैठक आयोजित कर आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। मंडी की आवक बढ़ाने एवं किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
इन्हीं उल्लेखनीय सेवाओं एवं मंडी संचालन में उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अधिकारियों द्वारा उज्जैन में उन्हें सम्मानित किया गया। उनके सम्मानित होने पर सुवासरा क्षेत्र के किसानों, व्यापारियों एवं नागरिकों में हर्ष का वातावरण है एवं मंडी की आय में चार गुना वृद्धि कर द वर्ग की सुवासरा मंडी को उज्जैन संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है प्रथम स्थान प्राप्त होने पर मंडी सचिव श्री विजय कुमार जैन को सयुक्त संचालक महोदय उज्जैन द्वारा सम्मानित किया गया है



