ड्रीम वैली स्कूल में 15 दिवसीय समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिखाया हुनर का दम

ड्रीम वैली स्कूल में 15 दिवसीय समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिखाया हुनर का दम
पंकज बैरागी
सुवासरा। स्थानीय ड्रीम वैली स्कूल में मंगलवार को 15 दिवसीय समर कैंप का हर्षोल्लास के साथ भव्य समापन हुआ। 15 दिनों तक चले इस शिविर में बच्चों ने जमकर मस्ती की और अपनी छिपी प्रतिभाओं को निखारकर सबका दिल जीत लिया।
कैंप के दौरान मेंटल मैथ्स, पूल पार्टी और क्विज प्रतियोगिता का खास क्रेज रहा। इन गतिविधियों ने बच्चों की बौद्धिक क्षमता बढ़ाने के साथ उनके आत्मविश्वास को नई उड़ान दी। क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। *प्रथम स्थान* पर गौरी महेश फरक्या, *द्वितीय स्थान* पर प्रणव भारतेंद्र ओझा रहे। वहीं *तृतीय स्थान* पर शिवांश विवेक फरक्या और लवेश नवीन वर्मा ने बाजी मारी। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया और प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया।
विद्यालय की संचालिका निधि गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में यह आयोजन बेहद सफल रहा। समापन पर विद्यालय प्रबंधक ने कहा कि ड्रीम वैली स्कूल भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक और ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों से बच्चों को तराशता रहेगा और समाज को नई ऊर्जा देता रहेगा। पूरे शिविर में बच्चों का जोश और कुछ नया सीखने की ललक देखते ही बन रही थी।



