भोपालमध्यप्रदेशराजनीति

राज्यसभा की एक सीट पर कांग्रेस का बड़ा दांव: दिल्ली में बनी रणनीति

दिग्विजय सिंह की जगह कमलनाथ को उच्च सदन भेजने की चर्चा तेज, नकुलनाथ के उपचुनाव लड़ने का फॉर्मूला भी तैयार

भोपाल। मध्यप्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा सीट को बचाने के लिए दिल्ली में सियासी हलचल तेज हो गई है। एक सीट को लेकर पूरी सियासी बिसात बिछाई जा रही है। सूत्रों की मानें तो इस बार बड़ा ट्विस्ट संभव है।

दिल्ली में हुई अहम बैठक
दिग्विजय सिंह के साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और हरीश चौधरी की दिल्ली में अहम बैठक हुई। बैठक में मध्यप्रदेश से राज्यसभा की सीट को हर हाल में बचाने की रणनीति पर मंथन किया गया।

चेहरा बदलने का फॉर्मूला
सूत्रों के मुताबिक राज्यसभा में चेहरा बदल सकता है। दिग्विजय सिंह की जगह कमलनाथ को उच्च सदन भेजने के फॉर्मूले पर चर्चा चल रही है। पार्टी आलाकमान इस विकल्प पर गंभीरता से विचार कर रहा है।

नकुलनाथ को लेकर भी प्लान
इसके साथ ही एक और प्लान पर मंथन किया जा रहा है। अगर कमलनाथ राज्यसभा जाते हैं तो विधानसभा उपचुनाव में नकुलनाथ को मैदान में उतारने की रणनीति भी तैयार हो सकती है। यानी एक सीट से कई सियासी समीकरण साधने की तैयारी है।

एक सीट, कई दांव
कांग्रेस के लिए मध्यप्रदेश से राज्यसभा की यह एक सीट प्रतिष्ठा का सवाल बन गई है। पार्टी इसे किसी भी कीमत पर गंवाना नहीं चाहती। इसलिए दिल्ली से लेकर भोपाल तक बैठकों का दौर जारी है। आने वाले दिनों में तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}