
मेरे पर विपक्ष द्वारा राजनीतिक प्रतिशोध के कारण मनगढ़ंत आरोपों द्वारा चरित्र हनन का कुत्सित प्रयास –विधायक मालवीय
ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
आलोट विधायक चिंतामणि मालवीय ने स्पष्ट किया कि विपक्ष द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोप असत्य, तथ्यहीन अप्रमाणित होकर सिरे से खारिज कर दिये।
श्री मालवीय ने आक्रोशित होकर कहा कि मुझ पर किसी प्रकार का कोई मामला लंबित नहीं है ,उन्होंने स्पष्ट कहा कि उनके ऊपर न तो कोई जांच चल रही है, न ही कोई आपराधिक प्रकरण पेंडिंग है।
ये मेरे “चरित्र हनन” का कुत्सित प्रयास होकर मैंने इनके विरुद्ध क्रिमिनल केस और मानहानि का प्रकरण दर्ज करने का निर्णय लिया है।
विपक्ष के ये नेता 68,000 से अधिक वोटों से चुनाव हारने के बाद अपनी खिसकती राजनीतिक जमीन को बचाने के लिए इस तरह के निम्न स्तर के आरोप लगाने के हथकंडे अपना रहे हैं।उन्होंने कहा कि वे इस तरह की ओछी और तुच्छ राजनीति को बर्दाश्त नहीं करूंगा और न्यायालयीन कार्यवाही करूंगा ताकि सच्चाई से आमजन परिचित हो सके।

