रामाखेडी में प्रभात फेरी एवं संविधान पंचायती राज जन जागरूकता बैठक आयोजित की गई

रामाखेडी में प्रभात फेरी एवं संविधान पंचायती राज जन जागरूकता बैठक आयोजित की गई
चिकला। सीतामऊ ब्लॉक के गांव रामाखेडी में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के नेतृत्व में गांव में प्रातः तिरंगे के साथ प्रभात फेरी निकाली गई एवं गांव में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर उपस्थित वक्ताओं ने संविधान एवं पंचायतों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया लोगो को अपने अधिकारों के जागरूक भी किया गया
इस अवसर पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला संयोजक महेश पाटीदार, पुर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पाटीदार रघुवीर सिंह धाराखेडी, जिला प्रवक्ता ईश्वर सुर्यवंशी मंडलम अध्यक्ष प्रकाश सुर्यवंशी, दशरथ सुर्यवंशी , उपसरपंच मुकेश सुर्यवंशी , कारुलाल धनगर तितरोद, मांगीलाल शर्मा तितरोद, शिवलाल भाटी , शौकिन शेख , मनोहर लाल, मुबारिक शेख , मनोहर लाल सुर्यवंशी, हरिसिंह झाला, राधेश्याम परमार , जाकीर शेख आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे संगठन के रामाखेडी गांव में शिवलाल भाटी को नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया।कार्यक्रम का आभार राष्ट्रगान के साथ किया गया।
==========



