गरोठ पुलिस ने 50 किलो से अधिक गांजा जप्त किया, पिता पुत्र पर प्रकरण दर्ज

गरोठ पुलिस ने 50 किलो से अधिक गांजा जप्त किया, पिता पुत्र पर प्रकरण दर्ज
गरोठ।पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्रीमति हेमलता कुरील एव श्री विजय कुमार यादव एसडीओपी गरोठ के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों के रोकथाम व धरपकड अभियान के तहत बलवीर सिंह यादव थाना प्रभारी गरोठ के कुशल निर्देशन में सउनि धन्नालाल को दिनांक 28.04.2026 को मुखबीर की सूचना मिली की गुमानसिंह पिता हरीसिंह जाति- सौंधिया राजपुत निवासी सपानिया थाना गरोठ ने अपने गांव स्थित अपने खेत पर बने बाडे के पास दो कट्टो में अवैध मादक पदार्थ गांजा अपने पास रख रखा है तथा किसी बाहरी तस्कर को उक्त गांजा देने वाला है मुखबीर द्वारा दी गई सूचना विश्वसनीय होने से तत्काल कार्यवाही करते हुए उनि बलवीर सिंह यादव थाना प्रभारी गरोठ के निर्देशन में सउनि सउनि धन्नालाल योगी द्वारा एक टीम गठित कर मुखबीर द्वारा बताये सूचना की तस्दीक एंव कार्यवाही हेतु रवाना होकर आरोपी गुमानसिंह के खेत कुए के पास से आरोपी गुमानसिंह के कब्जे से दो प्लास्टीक के कट्टो के अन्दर रखे छोटे छोटे पेकेट कुल 50 किलो 230 ग्राम गाँजा किमती 750,000 रुपये जप्त कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी गुमानसिंह से पुछताछ में अपने लड़के नारायणसिंह के द्वारा उक्त अवैध मादक पदार्थ गाँजा लाना बताया। वहीं नारायण सिंह पिता गुमानसिंह सोंधीया राजपुत निवासी ग्राम सपानिया थाना गरोठ फरार हो गया ।आरोपीयों के विरूद्ध थाना गरोठ पर अपराध क्रमांक 151/2026 धारा 8/20,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्द किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गरोठ एवं उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।


