अपराधमंदसौरमंदसौर जिला

पराली जलाने के चक्कर में जला पड़ोसी का आशियाना और सामान

मंदसौर एसपी ऑफिस पहुंचे पीड़ित किसान, मुआवजा राशी की मांग की

मंदसौर। जिले के ग्राम रलायता और गुजरदा निवासी किसान ओमप्रकाश जाट, रंजीत जाट और हरिवल्लभ जाट ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। जनसुनवाई में सौंपे गए आवेदन के अनुसार, ग्राम बुगलिया में स्थित उनकी कृषि भूमि के पास ही अनिल जैन का खेत है, जहां 26 अप्रैल की शाम करीब साढ़े सात बजे पराली जलाने के दौरान भीषण आग लग गई। पीड़ितों का आरोप है कि अनिल जैन के भतीजे रवि जैन द्वारा लगाई गई इस आग ने उनके खेत में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उन्हें भारी आर्थिक क्षति पहुंची है।

पीड़ित किसानों ने बताया कि इस आगजनी में उनके 350 फिट पानी के पाइप, 11000 वर्ग फिट तोता जाली, बिजली की केबल, मोटर के उपकरण, 25 नए बारदान, एक पलंग, बिस्तर और खाद सहित कुएं पर बने निवास स्थान में रखा तमाम सामान जलकर राख हो गया है। इसके अलावा खेत में खड़े आम और नीम के पेड़ भी आग की भेंट चढ़ गए, जिससे कुल नुकसान लगभग 70 हजार रुपये का आंका गया है।किसानों ने इस घटना को जानबूझकर की गई साजिश करार दिया है। उनका कहना है कि आग लगाने से पहले आरोपियों ने अपने हिस्से की जमीन पर पानी का छिड़काव कर लिया था ताकि उनका कोई नुकसान न हो। साथ ही मौके पर कोई विद्युत लाइन न होने के कारण शॉर्ट सर्किट की संभावना भी नहीं है। पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उन्हें हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिलाया जाए।

============

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}