तीन ट्रेनों का पिंगलेश्वर रेलवे स्टेशन पर अस्थाई ठहराव किया जायेगा

तीन ट्रेनों का पिंगलेश्वर रेलवे स्टेशन पर अस्थाई ठहराव किया जायेगा
रतलाम।पिंगलेश्वर में आयोजित की जा रही जय बाबा गुरूदेव जी के 14 वें वार्षिक सत्संग एवं भंडारे के अवसर पर संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए तीन ट्रेनों को पिंगलेश्वर रेलवे स्टेशन पर 11 मई 2026 से 17 मई 2026 तक एक मिनट का ठहराव दिया जा रहा है।पश्चिम रेलवे रतलाम मण्डल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार,ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है।
1. गाड़ी संख्या -19339/19340 दाहोद भोपाल -दाहोद एक्सप्रेस
2. गाड़ी संख्या- 19341/19342 नागदा बीना नागदा एक्सप्रेस
3. गाड़ी संख्या- 59319/59320 उज्जैन भोपाल – उज्जैन पैसेंजर
ट्रेनों के आगमन/प्रस्थान समय, ठहराव और संरचना के समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जा सकते हैं इसके साथ ही रेलवन ऐप के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।



