
विश्व हिंदू परिषद जावरा जिला की मासिक जिला बैठक ताल रामद्वारा के पर सम्पन्न हुई
ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
ताल नगर के राम द्वारा में आज विश्व हिंदू परिषद जावरा जिले की मासिक बैठक संपन्न हुई।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता और राम दरबार के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई।
बैठक के प्रारंभ में मोहल्ला समिति के समर्पित कार्यकर्ता स्वर्गीय दिलीप जी माली को याद किया गया। उनकी आत्मा की शांति के लिए सभी उपस्थित सदस्यों ने 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
बैठक के पूर्व में किए गए संगठनात्मक कार्यों की विस्तार से प्रखंड सह समीक्षा की गई। और आगामी कार्य मुख्य रूप से 15 मई से 23 मई 2026 में दुर्गा वाहिनी शौर्य प्रशिक्षण वर्ग और परिषद वर्ग की योजना बनी। बैठक में विभाग संगठन मंत्री अर्जुन गहलोत, विभाग सहसंयोजक राधेश्याम आंजना, जिला मंत्री तूफान सिंह यादव, जिला कार्यकारिणी और प्रखंड कार्यकारिणी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।



