कार्रवाईमंदसौरमंदसौर जिला

पटाखा साइलेंसर वाहनों पर पुलिस ने कि कार्यवाही, रोड़ रोलर से कुचलकर नष्ट करवाया, लगाया जुर्माना

पटाखा साइलेंसर वाहनों पर पुलिस ने कि कार्यवाही, रोड़ रोलर से कुचलकर नष्ट करवाया, लगाया जुर्माना

मंदसौर। पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में शहर में पटाखा आवाज करने वाली बुलेट तथा अन्य मॉडिफाई साइलेंसर वाले दो पहिया वाहनों पर थाना यातायात द्वारा वाहन चेकिंग में प्रभावी कार्रवाई करते हुए कई साइलेंसरों को खुलवाया गया तथा थाने पर रखवाया गया और वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई पटाखे जैसी तेज आवाज से शहर के वातावरण में ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले ऐसे वाहनों 48 वाहनों पर 55,000 रुपये जुर्माना किया गया।बुधवार को पुलिस लाइन मंदसौर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री तेर सिंह बघेल, नगर पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र सिंह भास्कर की मौजूदगी में ऐसे 48 साइलेंसर को अपीलीय अवधि पश्चात रोड़ रोलर द्वारा चलवाकर नष्ट करवाया गया और यातायात पुलिस के द्वारा आगे भी यह अभियान लगातार चलता रहेगा ‌ यदि कोई भी बुलेट वाहन शहर में तेज आवाज करती पाई गई तो उसे वहां के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएंगी।

==========

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}