पृथ्वी दिवस पर छात्र-छात्राओं ने हरित भविष्य का लिया संकल्प, स्लोगन से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पृथ्वी दिवस पर छात्र-छात्राओं ने हरित भविष्य का लिया संकल्प, स्लोगन से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
गोरखपुर पीपीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ शक्ति नगर हरपुर स्थित आर एन पब्लिक स्कूल में बुधवार को पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पृथ्वी को हरा-भरा बनाने के लिए आकर्षक स्लोगन तैयार कर संकल्प लिया। छात्रों की इस पहल की सभी ने सराहना की।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती निशा सिंह ने कहा कि पृथ्वी दिवस हमें पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का अवसर देता है। उन्होंने सभी अभिभावकों और छात्रों से अपने घरों तथा खाली भूमि पर अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया, जिससे पृथ्वी हरी-भरी बनी रहे।वहीं विद्यालय की प्रधानाचार्य नेहा त्रिपाठी ने अपने संदेश में कहा कि बढ़ते प्रदूषण से बचाव के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। यदि पृथ्वी सुरक्षित रहेगी, तभी हमारा जीवन भी सुरक्षित रहेगा। उन्होंने छात्रों द्वारा बनाए गए स्लोगनों की सराहना करते हुए इसे जागरूकता की दिशा में सराहनीय कदम बताया।इस मौके पर कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राओं ने स्लोगनों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में शिक्षक अभिषेक अग्रहरि, शरगम मद्धेशिया, अनिता, रिकी, प्रिया यादव सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।



