पश्चिम बंगालदार्जिलिंग

एडुक्रिया ग्लोबल एसोसिएशन की आम बैठक में बड़े फेरबदल, डॉ. सविता मिश्रा अध्यक्ष बरकरार, डॉ. मुक्ता गोयल बनीं नई प्रबंध निदेशक

एडुक्रिया ग्लोबल एसोसिएशन की आम बैठक में बड़े फेरबदल, डॉ. सविता मिश्रा अध्यक्ष बरकरार, डॉ. मुक्ता गोयल बनीं नई प्रबंध निदेशक

सिलिगुड़ी, पश्चिम बंगाल

एडुक्रिया ग्लोबल एसोसिएशन की आम बैठक में संगठन के शीर्ष नेतृत्व में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए। शेयरधारकों की सर्वसम्मति से डॉ. सविता मिश्रा को चेयरपर्सन के पद पर बरकरार रखा गया है, जबकि प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी अब डॉ. मुक्ता गोयल को सौंपी गई है।

इससे पहले प्रबंध निदेशक का पद राघब चंद्र नाथ संभाल रहे थे। आज आयोजित ऑनलाइन बैठक में औपचारिक रूप से डॉ. मुक्ता गोयल ने प्रबंध निदेशक का कार्यभार ग्रहण कर लिया।

बैठक में एसोसिएशन के आगामी शैक्षिक कार्यक्रमों और वैश्विक विस्तार की योजनाओं पर भी चर्चा हुई। डॉ. सविता मिश्रा ने कहा कि “डॉ. मुक्ता गोयल के अनुभव से संगठन को नई दिशा मिलेगी।” वहीं डॉ. गोयल ने पदभार संभालते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता शिक्षा की गुणवत्ता और डिजिटल पहुंच को बढ़ाना रहेगा।

एडुक्रिया ग्लोबल एसोसिएशन शिक्षा और रिसर्च के क्षेत्र में कार्यरत एक प्रमुख संगठन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}