मल्हारगढ़कार्रवाईमंदसौर जिला

1.326 किलो अफीम दूध जब्त, मल्हारगढ़ निवासी दंपती गिरफ्तार.

1.326 किलो अफीम दूध जब्त, मल्हारगढ़ निवासी दंपती गिरफ्तार.

जोधपुर। ग्रामीण जिले के बिलाड़ा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.326 किलोग्राम अफीम दूध बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई 17 अप्रैल को विशेष अभियान के तहत की गई।जिला पुलिस अधीक्षक पी.डी. नित्या ने बताया कि पुलिस मुख्यालय जयपुर व जोधपुर रेंज के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलाड़ा और पीपाड़ शहर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश दी। कार्रवाई में भंवरलाल (56) पुत्र शंकरलाल और उसकी पत्नी मायाबाई (42) निवासी मल्हारगढ़, जिला मंदसौर (मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार किया गया। दोनों लंबे समय से मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त बताए जा रहे हैं।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.326 किलो अवैध अफीम दूध जब्त कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 में मामला दर्ज किया है। साथ ही अफीम की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क को लेकर आगे जांच जारी है।इस कार्रवाई में पीपाड़ शहर थानाधिकारी खेताराम के नेतृत्व में गठित टीम की अहम भूमिका रही। टीम में बिलाड़ा थानाधिकारी भंवरलाल सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने भी सहयोग किया। उत्कृष्ट कार्य के लिए संबंधित पुलिसकर्मियों को जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}