भगवान परशुराम जी का पोरवाल समाज जनों ने पुष्प पूजन वंदन कर शोभायात्रा का फुल बरसा कर किया स्वागत अभिनंदन

भगवान परशुराम जी का पोरवाल समाज जनों ने पुष्प पूजन वंदन कर शोभायात्रा का फुल बरसा कर किया स्वागत अभिनंदन

सीतामऊ। भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर सकल ब्राह्मण समाज सीतामऊ द्वारा नगर में भव्य शोभायात्रा यात्रा निकाली गई।
इस अवसर पर नगर के रामभक्त हनुमान जी मंदिर स्थित अनमोल वस्त्रालय के यहां शोभायात्रा आगमन पर भगवान परशुराम जी का पुष्प पूजन वंदन कर शोभायात्रा में पधारे सभी ब्राह्मण समाज जनों का फूल बरसा कर आत्मिय स्वागत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पोरवाल समाज अध्यक्ष कैलाश घाटिया काका वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मांदलिया उपाध्यक्ष रामगोपाल घाटिया, युवा अध्यक्ष दीपक घाटिया संरक्षक मुकेश कारा, प्रबंध सचिव घनश्याम कामरिया, रोहित गुप्ता सत्यनारायण घाटिया, अखिलेश फरक्या, मांगीलाल सेठिया गुप्ता शुभम घाटिया दिलीप वेद सहित कई समाज जन उपस्थित रहे।
युवा संगठन अध्यक्ष दीपक घाटिया ने कहा कि बड़े हर्ष का विषय है भगवान विष्णु का छठे अवतार परशुराम जी महाराज है। आज हमें परशुराम जी के दर्शन आशीर्वाद के साथ ब्राह्मण विप्र जनों के आशिर्वाद का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है।
संरक्षक श्री मुकेश कारा ने कहा कि भगवान परशुराम जी ने जो कि पृथ्वी पर अन्याय और अधर्म का नाश करने के लिए त्रेतायुग में अवतरित हुए थे। इनका नाम राम था। भगवान शिव से परशु (फरसा) मिला और उन्होंने उसे धारण किया, तब से वे परशुराम कहलाए। मान्यता है कि उनका परशुराम जी पृथ्वी पर अधर्म और दुष्टों का नाश करने तथा कमजोरों की रक्षा के लिए हुआ था।



