विधायक चंद्रर सिंह सिसौदिया का गांव-गांव संवाद, समस्याओं का त्वरित समाधान

ग्राम चलो अभियान” से जनसेवा को नई दिशा:-
गरोठ। गरोठ विधानसभा क्षेत्र में जनसेवा की एक प्रेरणादायक तस्वीर उस समय सामने आई, जब लोकप्रिय विधायक चंद्रर सिंह सिसौदिया ने “ग्राम चलो अभियान” की शुरुआत कर विकास और जनसंवाद की नई परंपरा स्थापित की। मां दूधाखेड़ी माताजी के आशीर्वाद और क्षेत्र के बुजुर्गों की सीख से प्रेरित उनका नेतृत्व आज जनविश्वास की मजबूत नींव पर खड़ा नजर आ रहा है।
विधायक सिसौदिया का यह अभियान महज औपचारिकता नहीं, बल्कि जमीनी हकीकत को समझने और समस्याओं के समाधान तक पहुंचने का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। बरडिया इस्तुमुरार, बुढ़ढनपुर, कुंतलखेड़ी, हरनावदा, राता गुराडिया, मिट्ठनखेड़ी, लोटखेड़ी, खजूरना और गोविंदखेड़ा जैसे गांवों में उनके पहुंचते ही ग्रामीणों ने आत्मीयता और उत्साह के साथ स्वागत किया, जो उनकी लोकप्रियता और जनविश्वास का प्रमाण है।
गांव-गांव पहुंचकर विधायक सिसौदिया ने सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत समस्याओं को गंभीरता से सुना। कई मामलों में उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर त्वरित समाधान की पहल की। उनके व्यवहार में सादगी, निर्णयों में दृढ़ता और कार्यशैली में अनुभव की झलक स्पष्ट दिखाई दी—जो उन्हें एक जनप्रतिनिधि से आगे बढ़ाकर सच्चा जनसेवक बनाती है।
इस अभियान में गरोठ मंडल अध्यक्ष गोकुलसिंह चौहान, जिला मंत्री रामसिंह चौहान, भैसोदा मंडल अध्यक्ष उमेश पाटीदार, राधेश्याम सगीत्रा, भानपुरा मंडल अध्यक्ष आदित्य मंगलौरिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष सोदान गुर्जर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोहर सिंह चौहान, मंडल महामंत्री अनिल राठौर, भैसोदा नगर परिषद अध्यक्ष अजय पुराणिक, उपाध्यक्ष अर्जुन शर्मा, राकेश बॉबी यादव, कमल अटवाल, जनपद सदस्य नरेंद्र धाकड़, अरविंद भील, देवी सिंह चौहान, समंदर सिंह चौहान, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रविना शर्मा, पूजा गुर्जर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
सभी ने एक स्वर में इस अभियान को सफल बनाने और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
“ग्राम चलो अभियान” के माध्यम से विधायक चंद्रर सिंह सिसौदिया ने यह स्पष्ट कर दिया कि उनकी राजनीति केवल मंचों तक सीमित नहीं, बल्कि गांव की चौपाल, किसान के खेत और आमजन के जीवन से जुड़ी है। उनकी कार्यकुशलता, अनुभव, संवेदनशीलता और मजबूत जनसंपर्क ही उन्हें क्षेत्र में एक सशक्त, विश्वसनीय और जनप्रिय नेता के रूप में स्थापित करते हैं।



