मांगमंदसौरमध्यप्रदेश
विहिप बजरंग दल ने जिहादी षड्यंत्रों पर कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

जब तक हिंदू जागृत नहीं होगा तब तक जिहादी षड़यंत्र नहीं रूकेंगे-प्रांत संयोजिका श्रीमती जायसवाल
मन्दसौर। देश में बढ़ती विकृत जिहादी मानसिकता, लव जिहाद, अवैध भूमि जिहाद और सुनियोजित राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों के विरुद्ध विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने शुक्रवार, 17 अप्रैल को स्थानीय गांधी चौराहा पर विशाल विरोध प्रदर्शन और सभा आयोजित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की। सभा के पश्चात महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक विस्तृत ज्ञापन तहसीलदार मन्दसौर को सौंपा गया, जिसमें राष्ट्रविरोधी तत्वों के विरुद्ध त्वरित और कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग की गई।सभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता विहिप बजरंग दल मातृशक्ति प्रांत संयोजिका श्रीमती आरती जायसवाल ने तीखे शब्दों में कहा कि देश में ऐसी घटनाएं निरंतर बढ़ रही हैं, जिसके कारण हिंदू समाज और संगठनों को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने अमरावती की हृदय विदारक घटना का उल्लेख करते हुए बताया कि किस प्रकार एक 19 वर्षीय जिहादी ने 180 नाबालिग बच्चियों को अपने जाल में फंसाकर उनके सैकड़ों वीडियो वायरल किए। उन्होंने पुणे की एक कंपनी में हिंदू महिलाओं के शोषण और मनासा में 12 वर्षीय बालिका के अपहरण के प्रयास जैसी घटनाओं का जिक्र करते हुए आगाह किया कि जब तक हिंदू समाज पूरी तरह जागृत नहीं होगा, तब तक लव जिहाद, भूमि जिहाद और थूक जिहाद जैसे षड्यंत्र नहीं रुकेंगे। उन्होंने आह्वान किया कि बहन-बेटियों की रक्षा के लिए बजरंग दल की शक्ति को गांव-गांव तक बढ़ाना अनिवार्य है।
विशिष्ट वक्ता और बजरंग दल के विभाग संयोजक श्री खुमान सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया कि नारी के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए बजरंग दल सदैव मैदान में है और जिहादियों को उनके नापाक मंसूबों में कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा।
कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार श्री ब्रजेश जोशी ने आंतरिक सुरक्षा पर बल देते हुए कहा कि हमें अपने भीतर छिपे दुश्मनों को पहचानना होगा, वहीं वरिष्ठ पत्रकार श्री नरेन्द्र धनोतिया ने कहा कि वर्तमान समय की मांग है कि परिवार और समाज की सुरक्षा हेतु प्रत्येक नागरिक बजरंग दल जैसे संगठनों को अपना पूर्ण समर्थन दे। सभा को जिला मंत्री हेमंत बुलचंदानी और जिला संयोजक अनिल धनगर ने भी संबोधित कर विधर्मियों से निपटने के लिये हिन्दूओं को एकता के सूत्र में बंधने का आव्हान किया।
राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में बजरंग दल ने नासिक जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के आसपास फैले लव जिहाद के जाल, उत्तर प्रदेश में जमालुद्दीन जैसे तत्वों द्वारा हिंदू कन्याओं के शोषण, और दिल्ली लाल किला ब्लास्ट में अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े संदिग्धों के कनेक्शन पर गहरी आपत्ति जताई है। संगठन ने मांग की है कि सरकारी, वन विभाग और सेना की भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को तत्काल हटाया जाए और लव जिहाद व जबरन धर्मांतरण को रोकने के लिए एक कठोर केंद्रीय कानून लागू किया जाए। विशेष रूप से जनजातीय क्षेत्रों में अवयस्क बालिकाओं के शोषण को रोकने के लिए एक विशेष सुरक्षा तंत्र विकसित करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।
इस अवसर पर मंच संचालन जिला संयोजक अनिल धनगर ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला सह-संयोजक यशवंत पाटीदार द्वारा व्यक्त किया गया। प्रदर्शन में सत्यनारायण राठौर, जिलाध्यक्ष डॉ. प्रवीण मंडलोई, नगर अध्यक्ष कन्हैयालाल सोनगरा, हरीश टेलर, प्रतिक व्यास, नीलेश जैन, शांति दीदी रावल, रूपनारायण मोदी, विनोद जाट, अमरदीप कुमावत, गोपाल कुमावत, मनीष भाटी, गौरव राजपूत, प्रियांश राज पुरोहित, विनोद प्रजापत, ललित सिसोदिया, गौरव शर्मा, राजेश शर्मा, अंकित चौहान, अजय मकवाना, सूरज कुमावत, सुमित पुरोहित, गोलू कैथवास, कपिल राठौर, कल्पना दीदी राठौर, बंशीलाल टांक, राजेश चाहूजा, सुरेन्द्र रामावत, नरेन्द्र उदिया, घनश्याम सोनी, राजाराम तंवर, जीवन गौसर और चुन्नीलाल सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति, प्रबुद्ध नागरिक, मीडिया साथी और बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।



