मध्यप्रदेशरतलाम

समाचार मध्यप्रदेश रतलाम 17 अप्रैल 2026 शुक्रवार

//////////////////////////////
रतलाम में बेटी से दुष्कर्म के आरोपी ने पुलिस थाने की हवालात में पजामे के नाड़े से फांसी लगाकर दे दी जान

रतलाम। नामली थाना क्षेत्र में बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात एक गंभीर घटना सामने आई, जहां दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार एक आरोपी ने थाने के बंदी गृह (हवालात) में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार मृतक नामली थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी था।

बुधवार शाम उसकी 16 वर्षीय बेटी ने उसके खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कराया था। एफआईआर में बेटी ने आरोप लगाया था कि उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया गया। इसके बाद नामली थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को रात करीब 9.40 बजे गिरफ्तार कर लिया था।

===========

कलेक्टर ने गेहूं उपार्जन केन्द्रो का आकस्मिक निरीक्षण किया

रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार जिले में उपार्जन केन्द्रो पर समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन किया जा रहा है ।उपार्जन कार्य का आज कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने आकस्मिक निरीक्षण किया।कलेक्टर ने मां उमिया वेयरहाउस एवं हाकिमी वेयरहाउस बान्गरोद पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने तौल कांटों का सत्यापन किया तथा कंप्यूटर के माध्यम से संचालित ऑनलाइन प्रक्रिया को देखा। मॉइश्चर मशीन से गेहूं की नमी की जांच समक्ष मे करवाई। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने किसानों से संवाद कर उपार्जन प्रक्रिया, उपलब्ध सुविधाओं एवं केंद्रों पर की जा रही व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की एवं उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए । तौल का सत्यापन करने के लिए गेहूं की बोरियों का वजन समक्ष मे करवा कर सत्यापन करवाया। निरीक्षण के दौरान आपूर्ति अधिकारी श्री आनंद गोले सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

==============

मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने किया नारी शक्ति वंदन हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ

10वी एवं कक्षा 12वी की मेरिट सूची में आई बालिकाओं एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का किया सम्मान

शासन द्वारा 10 अप्रैल से 25 अप्रैल तक नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा मनाया जा रहा है। नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा अंतर्गत नारी शक्ति वंदन के हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ रतलाम जिले में महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री मध्य प्रदेश शासन सुश्री निर्मला भूरिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कक्षा 10 वी की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाली बालिका एवं 12वी की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाली बालिका और 8 वे राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा में उत्कृष्ट कार्य कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती भाग्यवती सेन (परि. रतलाम ग्रामीण-02), श्रीमती पिंकी परमार (परि. रतलाम ग्रामीण-01) और आंगनवाड़ी सहायिका लीला पाण्डे (परि. रतलाम शहर-02) को सुश्री भूरिया ने सम्मानित किया। कार्यक्रम मे संयुक्त संचालक और ओएसडी डॉ. विशाल नाडकर्णी, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रामनिवास बुधौलिया, परियोजना अधिकारी श्रीमती चेतना गेहलोद, श्रीमती अर्चना माहौर, प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती प्रिंयका बैरागी, पर्यवेक्षक फिरदौस खान एवं आंगनवाडी कार्यकर्ता उपस्थित थी।

=========

जनगणना 2027 हेतु प्रगणक एवं पर्यवेक्षक का प्रशिक्षण आयोजित

भारत सरकार गृह मंत्रालय जनगणना कार्य निर्देशालय के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में जनगणना 2027 हेतु प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के कार्य हेतु नियोजित प्रगणक एवं पर्यवेक्षक का प्रशिक्षण चार्ज अधिकारियों की निगरानी में आयोजित किया गया। एसडीएम रतलाम ग्रामीण श्री विवेक सोनकर, जनगणना चार्ज अधिकारी रतलाम ग्रामीण श्री आशीष उपाध्याय ,

तहसील आलोट में अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती रचना शर्मा, तहसीलदार, नायब तहसीलदार द्वारा प्रत्येक कक्ष में उपस्थित होकर निरीक्षण किया गया एवं प्रगणकों और सुपरवाइजर को डिजिटल जनगणना के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये ।

======

रोगी कल्याण समिति की बैठक सम्पन्न कलेक्टर ने संजीवनी क्लीनिक सुचारू करने के दिए निर्देश

 

जिला चिकित्सालय सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न हुई । बैठक में रोगी कल्याण समिति की पूर्व बैठक के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा की गई एवं जिला चिकित्सालय में विद्युत पानी की व्यवस्था सुचारू करने के संबंध में चर्चा कर समिति सदस्यों द्वारा आवश्यक निर्णय लिए गये । बैठक में सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन, सिविल सर्जन डा एम एस सागर, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ममता शर्मा, वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. बी एल तापडिया, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी श्री रामनिवास बुधौलिया, रोगी कल्याण समिति सदस्य श्री मनोहर पोरवाल, उप संचालक जनसंपर्क श्रीमती अनुराधा गहरवाल, श्री हेमंत राहोरी,ज़िला योजना अधिकारी श्री पाटीदार, ई ई पीडब्ल्यू डी श्री चौहान,उप संचालक सामाजिक न्याय श्रीमती संध्या शर्मा, प्रभारी सी एम एच ओ डॉ राजेश मण्डलोई, डॉ आर सी डामोर,डॉ अभिषेक अरोरा आर एम ओ, डॉ शिवम श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने एमपीईबी के अधिकारियों को जिला चिकित्सालय का विद्युत ऑडिट कर वर्तमान लोड की जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने लोड अनुसार विद्युत उपकरणों की सुरक्षा के लिए यूपीएस/ जनरेटर की व्यवस्था करने के लिए समिति के निर्णय अनुसार कार्यवाही करने के लिए सिविल सर्जन को निर्देश दिए। जनरेटर के संचालन के लिए समिति के निर्णय अनुसार डीजल का प्रस्ताव समिति के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए । सी एम एच ओ को संजीवनी क्लीनिक का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

===============

स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से जनगणना 2027 के प्रथम चरण की जानकारी अब ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे नागरिक

16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक स्वयं जानकारी दर्ज कर सकेंगे

भारत सरकार और मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार, जनगणना 2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” के लिए स्व-गणना (Self-Enumeration) की सुविधा शुरू की जा रही है। इसके तहत जिले के नागरिक अब स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपने परिवार का विवरण दर्ज कर सकेंगे।

प्रमुख तिथियाँ और पोर्टल

स्व-गणना की अवधि: मध्यप्रदेश में नागरिक 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक स्वयं जानकारी दर्ज कर सकते हैं।

प्रगणक द्वारा कार्य: प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर मकान सूचीकरण का कार्य 1 मई से 30 मई 2026 के बीच किया जाएगा।

आधिकारिक पोर्टल: नागरिक https://se.census.gov.in पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।

स्व-गणना की प्रक्रिया

पंजीकरण: पोर्टल पर राज्य का चयन कर परिवार के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। विशेष ध्यान रहे कि मुखिया का नाम और चयनित भाषा को बाद में बदला नहीं जा सकेगा।

मानचित्र पर चिन्हांकन: नागरिकों को मानचित्र पर अपने आवासीय भवन के सटीक स्थान को चिन्हित करना होगा।

प्रश्नावली: मकान सूचीकरण से संबंधित आवश्यक प्रश्नों के उत्तर पोर्टल पर देने होंगे।

SE ID प्राप्त करना: डेटा सफलतापूर्वक सबमिट होने के बाद 11 अंकों की एक विशिष्ट स्व-गणना पहचान संख्या (SE ID) उत्पन्न होगी, जो मोबाइल और ईमेल पर भी प्राप्त होगी।

क्षेत्रीय सत्यापन अनिवार्य

स्व-गणना करने के बाद भी क्षेत्रीय सत्यापन आवश्यक है। जब जनगणना प्रगणक घर-घर भ्रमण के लिए आएंगे, तब नागरिकों को अपनी SE ID उनके साथ साझा करनी होगी। यदि ID का मिलान हो जाता है, तो डेटा को अंतिम रूप से स्वीकार कर लिया जाएगा। मिलान न होने की स्थिति में प्रगणक पुनः जानकारी एकत्रित करेंगे।

कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी ने सभी नागरिकों और शासकीय कर्मचारियों से इस तकनीकी सुगम प्रक्रिया का लाभ उठाने और राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य में सहयोग करने की अपील की है।

==========

बाल विवाह रोकथाम हेतु तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर सूचित करें

भारत सरकार द्वारा #16DaysofActivism के दौरान बाल विवाह मुक्त अभियान आरंभ किया गया है। अक्षय तृतीया एवं अन्य विवाह मुहूर्तों के दौरान बाल विवाह की संभावनाओं को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह द्वारा बाल विवाह की रोकथाम के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सभी विभागों को समन्वय बनाकर जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के उद्देश्य से अभियान संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि शासकीय स्कूलों एवं महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जाए तथा हेल्पलाइन नंबरों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों से बाल विवाह न करने की शपथ दिलाई जाएगी। स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से जागरूकता रैलियां आयोजित की जाऐ तथा स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को गांवों में चर्चा के माध्यम से बाल विवाह रोकने हेतु प्रेरित किया जाए।

प्रशासन द्वारा 18 वर्ष से कम आयु की अविवाहित बालिकाओं की जानकारी संकलित कर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। सामूहिक विवाह कार्यक्रमों में विशेष सतर्कता हेतु पंच, सरपंच एवं सचिवों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बाल विवाह की सूचना महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं बाल विवाह मुक्त पोर्टल http://stopchildmarriage.wcd.gov.in पर दर्ज करावा सकते है। साथ ही सामाजिक एवं धार्मिक रूप से प्रभावशाली व्यक्तियों के सहयोग से जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

प्रत्येक गांव एवं वार्ड स्तर पर सूचना दल का गठन किया जाएगा, जो विवाह कार्यक्रमों पर नजर रखकर किसी भी संदिग्ध बाल विवाह की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को देंगी। जिला स्तर पर कंट्रोल रूम (24*7) भी स्थापित किया जाएगा, जहां प्राप्त शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी।

इसके अतिरिक्त, जिला एवं परियोजना स्तर पर उडन दस्ते गठित किए जाएंगे, जो अपने क्षेत्र में हो रहे विवाह स्थलों का भ्रमण कर निगरानी रखेंगे। बाल विवाह की सुचना अथवा बाल विवाह होता पाया जाने पर बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने में सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध विवाह की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

===========

4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

ग्राम नामली मे पानी मे डूबने से मृत विशाल पिता बापू लाल के निकटतम वैद्य वारिस मृतक की माता लक्ष्मीबाई पति बापु लाल निवासी खाखराकुडी तहसील सैलाना जिला रतलाम को राशि रूपये 4,00,000/-(चार लाख रूपये) की आर्थिक सहायता एसडीएम रतलाम ग्रामीण श्री विवेक सोनकर द्वारा स्वीकृत की गई है।

=========

जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित विद्यालयों का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम

जिले की प्रवीण्य सूची मे महेश गेहलोत एवं नीलिमा भूरिया ने प्राप्त की प्रथम रैंक

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती रंजना सिंह ने बताया कि रतलाम जिले में जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित सैलाना, बाजना के हाईस्कूल व हायर सेकण्डरी विद्यालयों ने म.प्र. बोर्ड परीक्षा 2025-26 में श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम दिया है। विगत वर्षो की तुलना में परीक्षा परिणाम में निंरतर वृद्धि करते हुए कक्षा 10वी का 86.65 प्रतिशत एवं कक्षा 12वी का 86.85 प्रतिशत रहा है। कक्षा 10वी में 60 प्रतिशत विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में व कक्षा 12वी में 67.5 प्रतिशत विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए है। जिले की प्रवीण्य सूची मे शा.उ.मा.वि. राजापुरा माताजी के महेश गेहलोत ने कृषि संकाय में प्रथम रेंक प्राप्त की एवं शा.क.उ.मा.वि.बाजना की नीलिमा भूरिया ने गृह विज्ञान संकाय में प्रथम रेंक प्राप्त की ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}