
ताल पुलिस को मादक पदार्थ एमडीएमए व डोडाचूरा सहित आरोपी को पकड़ने में मिली सफलता
किशनगढ़ ताल
ठाकुर शंभू सिंह तंवर
आलोट ।पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री विवेक कुमार लाल, अनुविभागीय अधिकारी पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में थाना आलोट पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना पर अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए व डोडाचुरा की तस्करी करते हुये आरोपी को पकडने में सफलता मिली है।
आलोट पुलिस को 09.04.2026 को प्राप्त मुखबीर सुचना पर कार्यवाही करते हुये घटना स्थल ताल रोड जीवनगढ फटा जीवनगढ़ से आरोपी फिरोज पिता रईश खाँ मेव उम्र 27 साल निवासी काजीकुआ ताल के कब्जे से एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुये 12 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए, 672 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा, घटना में प्रयुक्त काले रग बिना नम्बर की स्पलेण्डर मोटर सायकल को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध थाना आलोट पर धारा 8/15, 8/22 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर पीआर प्राप्त कर अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए व डोडाचूरा खरीदने बेचने के सम्बंध में पूछताछ की जाकर विवेचना की जा रही है।
आरोपी– फिरोज पिता रईश खाँ मेव उम्र 27 साल निवासी काजीकुआ ताल
बरामद माल -1-12 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए किमती 1,20,000 रुपये,
2-672 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा किमती 10,080 रुपये
3- काले रंग बिना नम्बर की स्पलेण्डर मोटर सायकल किमती 50,000 रुपये
सराहनीय भूमिका – उक्त कार्यवाही में थाना आलोट के निरी. मुनेन्द्र गौतम थाना प्रभारी आलोट, उनि आर सी
खडिया, आर 241 अंकित काला, आर 400 अभिनन्दन जगावत, आर 490 दीपक पाटीदार, आर 955 रोनक पोरवाल, सैनिक 1088 शाहरुख का सराहनीय योगदान रहा है।



