
डीबीटी एवं केवाईसी के लिए इंडियन बैंक खारवा कला में कई दिनों से ग्रामीण हितग्राही काट रहे हैं चक्कर
किशनगढ़ ताल
ठाकुर शंभू सिंह तंवर
खारवा कला में स्थित इंडियन बैंक कुछ दिनों से चर्चा का विषय बनी हुई है 2 हफ्ते से अधिक समय से आसपास के 40 गांव के हितग्राही बैंक के चक्कर काटने को मजबूर हैं
क्योंकि इंडियन बैंक में केवाईसी एवं डीबीटी के लिए दुरदरा से ग्रामीण हितग्राही केवाईसी एवं डीबीटी के लिए आते हैं पर डीबीटी नहीं हो पाती है इससे दूसरा से आए हुए ग्रामीण हितग्राहियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है ।
हितग्राही नारायण सिंह गुर्जर, रामलाल भीलवाड़ा,कालीबाई, भेरूलाल आदि हितग्राही ने बताया कि हम पिछले दो हफ्ते से बैंक के चक्कर लगा रहे हैं पर केवाईसी एवं डीबीटी नहीं हो पा रही है बैंक प्रबंधक से बात करने पर सही जवाब नहीं दिया जाता है ।
इनका कहना है
मैं कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहा हूं डीबीटी केवाईसी के लिए बैंक प्रबंधक इस ध्यान ही नहीं देते है -नारायण सिंह गुर्जर ग्राम भट्टबडिया
ने कहा कि मैं दो हफ्ते से केवाईसी एवं डीबीटी के लिए बैंक के चक्कर काट रहा हूं पर आज दिनांक तक मेरी समस्या का समाधान नहीं किया गया है एवं उचित समाधान का भी मार्गदर्शन नहीं किया जाता है –रामलाल भीलवाड़ा ग्राम लुनी
इंडियन बैंक के प्रबंधक से मोबाइल नंबर पर संपर्क किया पर फोन नहीं उठाया गया 7504848894



