भक्ति/ आस्थागंगधार (Gangdhar)राजस्थान

विश्व नवकार दिवस पर अग्रवाल धर्मशाला में नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप किया गया

विश्व नवकार दिवस पर अग्रवाल धर्मशाला में नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप किया गया

चौमहला /झालावाड़

चौमहला में 9 अप्रैल को विश्व नवकार दिवस पर अग्रवाल धर्मशाला में नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप किया गया ,

सकल जैन श्री संघ के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में विश्व कल्याण की कामना की गई ,

यह आयोजन भारत सहित 108 देश में 6000 से अधिक स्थान पर एक ही समय एक ही स्वर में सामूहिक नवकार महामंत्र का जाप हुआ ,

अग्रवाल धर्मशाला में सुबह 9:1 बजे से 9:36 बजे तक चले इस जाप में सकल जैन श्री संघ के सैकड़ो महिलाओं पुरुषों ने भाग लिया इसमें सर्व धर्म के लोगों ने, एवं अग्रवाल समाज, ब्राह्मण समाज ,विश्वकर्मा समाज की सहभागिता रही ।

इस सामूहिक जाप के अतिरिक्त क्षेत्र के सरकारी एवं निजी विद्यालय में भी नवकार महामंत्र का जाप किया गया जिसका ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डग द्वारा निरीक्षण भी किया गया,।

नवकार महामंत्र केवल जैन समाज का ही नहीं बल्कि संपूर्ण मानवता का माना जाता हे ,यह संपूर्ण प्राणी मात्र के प्रति अहिंसा ,करुणा , ज्ञान , व आत्म शुद्धि का संदेश देता है,जो सर्व धर्म सद्भाव की भावना को बढ़ावा देता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}