सामूहिक बलवा चाकू व अन्य हथियारों से युवक की हत्या कि घटना पर बरगुंडा समाजजनों ने सौंपा ज्ञापन

सामूहिक बलवा कर चाकू व अन्य हथियारों से युवक की हत्या कि घटना पर बरगुंडा समाजजनों ने सौंपा ज्ञापन

मंदसौर।सामूहिक बलवा कर चाकू व अन्य हथियारों से समाज के युवक की हत्या करने तथा घटना में शामिल सभी आरोपीगण की शीघ्र गिरफ्तारी एवं निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्यवाही किए जाने को लेकर अखिल आरतीय बरगुंडा समाज, मंदसौर द्वारा गांधी चौराहे पर शव यात्रा रोककर ऑरोपियो पर सख्त कार्यवाही की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में कहा गया कि 05 अप्रैल 2026 रविवार को गांधी चौराहा, मंदसौर पर बरगुंडा समाज के युवक अरुण पिता नानावटी बरगुंडा, निवासी-बालागंज बरगुंडा गली, मंदसौर (हाल निवास-नरसिंहपुरा, मंदसौर) पर आरोपीगण रोहित पिता शंकरलाल चौहान (निवासी 500 क्वार्टर, टिगरिया, मंदसौर), युवराज माली एवं सुमित माली द्वारा चाकू व अन्य हथियारों से जानलेवा हमला किया गया।उक्त हमले में गंभीर रूप से घायल अरुण की उपचार के दौरान रतलाम मेडिकल कॉलेज में मृत्यु हो गई।
समाज के वरिष्ठजनों को प्राप्त जानकारी अनुसार उपरोक्त आरोपियों के अतिरिक्त अन्य व्यक्तियों द्वारा भी इस घटना में सहयोग किया गया है। मृतक अरुण अपने परिवार एवं समाज का जिम्मेदार सदस्य था। उसकी इस प्रकार हुई असामयिक मृत्यु तथा अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से समाज में अत्यधिक आक्रोश एवं असंतोष व्याप्त है।
अतः निवेदन है कि-उपरोक्त प्रकरण में नामजद आरोपीगण रोहित पिता शंकरलाल चौहान, युवराज माली, सुमित माली तथा अन्य सहयोगी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए एवं पूरे मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच कर सभी दोषियों के विरुद्ध कठोर से कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाए।
समाज की ओर से अपेक्षा है कि इस गंभीर प्रकरण में शीघ्र न्याय सुनिश्चित कर आमजन में विश्वास स्थापित किया जाएगा।



