नगर की सफाई व्यवस्था में स्वैपिंग मशीन बनेगी नींव का पत्थर

सफाई व्यवस्थाओं को सुचारु करने में मिलेगी मदद
शामगढ़।नपा अध्यक्ष कविता नरेंद्र यादव के द्वारा आज नगर की सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए स्वैपिंग मशीन का पूजन कर लोकार्पण किया गया ।वेडी के मार बालाजी मंदिर पर विधिवत्त पूजा अर्चना के साथ ही नगर की सफाई व्यवस्थाओं को आगे बढ़ते हुए स्वैपिंग मशीन नगर को समर्पित की गई।
यह मशीन नगर के मुख्य मार्ग एवं गलियों में सफाई व्यवस्थाओं को सुचारु करने में अहम भूमिका निभाएगी महानगरों की तर्ज पर नगर में सफाई व्यवस्थाएं की जाएगी ।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए नपा अध्यक्ष श्रीमती कविता नरेंद्र यादव ने बताया कि संभवत शामगढ़ प्रदेश एवं संभाग की पहली नगर परिषद है जहां पर स्वैपिंग मशीन को क्रय किया गया है।
यह मशीन नगर की सफाई व्यवस्थाओं के लिए नींव का पत्थर साबित होगी शामगढ़ नगर को सफाई व्यवस्था में नंबर एक बनाना हमारा पहला लक्ष्य है ज्ञात हो कि शामगढ़ नगर में सफाई व्यवस्थाओं के लिए समय-समय पर कर्मचारी की मॉनिटरिंग की जाती है स्वयं नपा अध्यक्ष भी बहुत बार वार्डो का भ्रमण कर सफाई व्यवस्थाएं देखती हैं ।
चोमेला में चुनाव प्रचार के दौरान एक कार्यक्रम के राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी शामगढ़ की सफाई व्यवस्थाओं मंच से की तारीफ की थी।
बड़ी संख्या में नगर वासी एवं पार्षद गण सभापति कार्यक्रम में मौजूद रहे नगर में स्वैपिंग मशीन आने के बाद नगर में महानगरों के तर्ज पर सफाई व्यवस्थाएं की जाएगी धूल मिट्टी एवं कूड़ा करकट सभी या मशीन वैक्यूम के माध्यम से खींच लगी धूल मिट्टी डस्ट से नगर वासियों को मुक्ति मिलेगी।



