कोटाराजस्थान

शादी में रसमलाई को लेकर मारपीट- :रिश्तेदारों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी, हलवाई के पलटों से किया वार

शादी में रसमलाई को लेकर मारपीट- :रिश्तेदारों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी, हलवाई के पलटों से किया वार

कोटा में सामुदायिक मैरिज गार्डन में बुधवार रात रिश्तेदारों के बीच झगड़ा हो गया। मामूली बात पर शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी और लड़ते-लड़ते गार्डन के बाहर सड़क तक आ गए।_

शादी में मौजूद लोगों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच झगड़ा रसमलाई को लेकर हुआ था। मामले की जानकारी पर विज्ञान नगर थाना पुलिस दो गाड़ियों में मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने लेकर गई। दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दर्ज करवाई गई है। झगड़े का एक वीडियो भी सामने आया है।_

दोनों पक्ष के लोगों को लगी चोट

थाना अधिकारी मुकेश मीणा ने बताया कि थाना इलाके के एक सामुदायिक मैरिज गार्डन में बुधवार रात शादी थी। परिवार और रिश्तेदार आए हुए थे।

शादी में आए दो रिश्तेदार युवकों के बीच कहासुनी हुई थी। मारपीट में दोनों पक्षों के लोगों को हल्की चोट आई हैं। दो युवकों को हॉस्पिटल भी ले जाया गया था।

मौके पर मौजूद लोगों ने बनाया वीडियो

वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि झगड़ा रसमलाई को लेकर हुआ था। दोनों पक्षों के बीच जमकर झगड़ा हुआ और कुर्सियों को एक-दूसरे पर फेंकने लगे। हलवाई के बड़े पल्टों से भी वार किया। झगड़ते-झगड़ते गार्डन के बाहर सड़क पर आ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया।

भारतीय राजनीति में हलचल के बीच राघव चढ़ा को आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में पार्टी के उप नेता पद से हटा दिया है। उनकी जगह Dr अशोक मित्तल को राज्यसभा में डिप्टी लीडर बनाया गया है।

साथ ही आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को सूचित किया है कि सांसद राघव चड्ढा को संसद में बोलने के लिए समय आवंटित न किया जाए।

यह कार्रवाई ऐसे समय पर हुई है, जब राघव चड्ढा को लेकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकलें भी चर्चा में हैं। हालांकि, इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में राघव चड्ढा राज्यसभा में जनहित से जुड़े कई मुद्दे उठा रहे थे, जिनमें मोबाइल रिचार्ज की बढ़ती कीमतें, काम न करने वाले जनप्रतिनिधियों को वापस बुलाने की मांग और डिलीवरी बॉय की समस्याएं जैसे विषय शामिल हैं, जो बड़ी आबादी को प्रभावित करते हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस घटनाक्रम के बाद राघव चड्ढा का अगला कदम क्या होता है।

===========

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}