चौकी इंचार्ज गौरव तिवारी का हुआ स्थानांतरण, पीपीगंज वासियों ने दी भावुक विदाई

चौकी इंचार्ज गौरव तिवारी का हुआ स्थानांतरण, पीपीगंज वासियों ने दी भावुक विदाई
गोरखपुर पीपीगंज कस्बे के लोकप्रिय चौकी इंचार्ज गौरव तिवारी का स्थानांतरण जगदीशपुर (गोरखपुर) हो गया है। चौकी प्रभारी अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनता के साथ सौम्य एवं सहयोगपूर्ण व्यवहार के लिए मशहूर रहे तिवारी जी को पीपीगंज वासियों ने बुधवार को भावुक विदाई दी।विदाई समारोह के दौरान क्षेत्र की सम्मानित जनता, स्थानीय निवासी और व्यापारियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। लोगों ने गौरव तिवारी के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने ईमानदारी, निष्ठा और पूर्ण समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।क्षेत्रवासियों ने बताया कि चौकी प्रभारी तिवारी ने न केवल कानून-व्यवस्था को सख्ती से बनाए रखा, बल्कि आम नागरिकों की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनकर उनका समाधान भी किया। उनकी साफ-सुथरी छवि और जनसेवा की भावना ने उन्हें पीपीगंज क्षेत्र में खास लोकप्रियता दिलाई थी।समारोह में उपस्थित लोगों ने भावुक होते हुए कहा, “तिवारी जी जैसे अधिकारी बहुत कम मिलते हैं, जो ड्यूटी के साथ-साथ जनता से भी इतना अच्छा व्यवहार रखते हैं।” उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और नई जिम्मेदारी पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।गौरव तिवारी ने विदाई देते समय सभी क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि पीपीगंज के लोगों का प्यार और सहयोग उन्हें हमेशा याद रहेगा।



