HPV वैक्सीन लगवा कर बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी बीमारियों से सुरक्षित रखें -खींची

HPV वैक्सीन लगवा कर बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी बीमारियों से सुरक्षित रखें -खींची
एचपीवी वैक्सीनेशन जागरूकता रथ ग्राम सुवासरा में कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग के मार्गदर्शन में और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी एस चौहान के सानिध्य में HPV वैक्सीनेशन जागरूकता रथ मंदसौर जिले में गांव गांव में भ्रमण कर वैक्सीनेशन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत, 14-15 वर्ष की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए जागरूकता रथ गांव-गांव में भ्रमण कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग हर प्रोग्राम में रुचि रख कर हर प्रोग्राम को सफल बनाने वाले कर्मचारी जगदीश खींची के द्वारा
जागरूकता रथ के माध्यम से अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है कि वे अपनी 14-15 वर्ष की बालिकाओं को HPV वैक्सीन जरूर लगवाएं। यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं होते हैं।
जगदीश खीची ने कहा कि फालतू की भ्रांतियां में ना आवे यह वैक्सीन जरूर लगवावे खींची सभी नागरिको एवं जनप्रतिनिधि पत्रकार बंधु समाज जनो एव शिक्षकों और धर्मगुरुओं से अपील की है कि वे इस अभियान में सहयोग प्रदान कर इसे सफल बनाने में अहम भूमिका निभाएं खींची ने कहा है सभी लोग आम जनता को प्रेरित करें समझाएं गांव में लोगों को मोटिवेट करें कहे की टीका जरूर लगवाएं फालतू की भ्रांतियां में ना के पड़े यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है हर व्यक्ति का दायित्व तन मन से इस प्रॉब्लम को सफल बनावे।



