गंगधार (Gangdhar)भक्ति/ आस्था

गंगधार में उत्साह एवं उमंग से मनाया दशहरा पर्व

भगवान श्री राम की भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ रावण दहन ,उम्दा जन सैलाब

*गंगधार में धूमधाम से मनाया गया दशहरा पर्व
*गंगधार में भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ रावण दहन, उमड़ा जनसैलाब

गंगधार / झालावाड़/ रमेश मोदी

झालावाड़ जिले के गंगधार कस्बे में शनिवार रात्रि को दशहरा पर्व उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सकल हिन्दू समाज के तत्वावधान में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की भव्य एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा में भगवान श्री राम को पांच घोड़ों के सुसज्जित रथ पर विराजित कर नगर भ्रमण कराया गया। यह शोभायात्रा रात्रि 8 बजे चावड़ी बाजार से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से होती हुई सुभाष चौक पहुंची। मार्ग में जगह-जगह कस्बेवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

शोभायात्रा में बैंड-बाजे और डीजे की धुन पर युवा जमकर थिरकते नजर आए। इसमें गंगधार व चौमहला क्षेत्र के सभी समाजों के महिला-पुरुष, युवक-युवतियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर सामाजिक एकता का संदेश दिया।

सुभाष चौक पहुंचने पर आकर्षक आतिशबाजी की गई। इसके पश्चात सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं श्री राम स्तुति के साथ ही श्री राम ,रावण संवाद हुआ इसके पश्चात रावण दहन किया गया।

इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। पुलिस उपाधीक्षक हेमंत गौतम, गंगधार थाना प्रभारी अमरनाथ जोगी, उन्हेल थाना प्रभारी रामकरण कटारिया एवं डग थाना प्रभारी भवरसिंह गुर्जर अपने दल-बल के साथ पूरे समय मुस्तैद रहे।

कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति की ओर से सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप मोरी, पूर्व सरपंच राजेश नीमा व अन्य सदस्यों ने पुलिस अधिकारियों का साफा बांधकर एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।कार्यक्रम में रामनवमी मंडल के अध्यक्ष मनीष मिश्रा,पूर्व सरपंच राजेश नीमा, कुमुद शर्मा,प्रमोद निगम, मंगलेश्वर भार्गव ,दिलीप मोरी,विनोद गौड़,दिलीप नीमा,पप्पू नीमा,कौशल शर्मा,बंशी लाल राठौर,जितेंद्र देवड़ा,हीरा लाल वर्मा,आयुष व्यास, खुशाल दास बैरागी, श्यामदास बैरागी, आशीष भट्ट, दशरथ नंदन पांडे, दीपक प्रजापत ,रवि व्यास उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}