अपराधकोटाराजस्थान

आरोपी पुजा ने जेठानी से बदला लेने के लिए घर में प्रेमी सरफराज से करवाई चोरी पुलिस ने किया गिरफ्तार 

आरोपी पुजा ने जेठानी से बदला लेने के लिए घर में प्रेमी सरफराज से करवाई चोरी पुलिस ने किया गिरफ्तार 

कोटा। पुलिस ने नांता थाना इलाके में हुई चोरी का पर्दाफाश करते हुए एक महिला और उसके प्रेमी युवक को गिरफ्तार किया. महिला कोई और नहीं, चोरी की घटना वाले मकान में रहने वाली घर की सदस्य व बहू ही थी. उसने अपनी जेठानी से बदला लेने के लिए घर में प्रेमी से चोरी करा दी. घटना के बाद वह झूठा नाटक कर रोने भी लगी थी और पूरी घटना से अनजान होने का दिखावा किया. हालांकि प्रेमी के पकड़े जाने के बाद उसके चोरी में शामिल होने का खुलासा हो गया।

कोटा सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि नांता थाना इलाके में नवीन गौतम ने मुकदमा दर्ज कराया था. इसमें बताया था कि वह घर से बाहर गए थे. घर में कमरे का ताला तोड़कर लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर व नकदी चोरी हो गई. पूरे मामले में 70 हजार रुपए नकदी और करीब सात लाख रुपए के जेवर चोरी हुए. एसपी गौतम ने बताया कि पूरी जांच के बाद सामने आया कि चोरी चित्तौड़गढ़ निवासी 29 वर्षीय सरफराज मंसूरी ने की. उसे गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में फरियादी के भाई की पत्नी पूजा शर्मा उर्फ गोलू (27) को भी गिरफ्तार किया. पूजा ने चोरी के संबंध में इनपुट और जानकारी सरफराज को दी थी. चोर का सहयोग भी किया. दोनों का सोशल मीडिया पर सालों पहले संपर्क हुआ था. सरफराज पूजा का प्रेमी है।

सीसीटीवी फुटेज ने बनाया रास्ता: नांता थाना अधिकारी प्रशिक्षु आरपीएस महेश कुमार गुर्जर ने बताया कि नवीन ने 16 मार्च को चोरी का मुकदमा दर्ज कराया. चोरी नया खेड़ा में ठाकुरजी के मंदिर के पास बीच मोहल्ला में हुई थी. फरियादी नवीन परिवार के साथ 14 मार्च को गांव गया था. मकान में छोटा भाई सोमेश शर्मा और उसकी पत्नी पूजा शर्मा ऊपर रहते हैं, जबकि नवीन का परिवार नीचे रहता था. गांव जाने के बाद 15 मार्च को उनके घर पर चोरी हो गई. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीक अनुसंधान शुरू किया. इसमें नया खेड़ा, नांता, धनेश्वर, डाबी, बिजौलिया, आरोली, काटूंदा मोड, पारसोली, बस्सी व चितौड़गढ़ के कैमरे शामिल हैं. नेशनल हाईवे 27 पर रूट बनने के बाद चित्तौड़गढ़ तक पुलिस पहुंची और आखिर में चित्तौड़गढ़ में कैमरों की तलाशी में सामने आया कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल लेकर गया है. करीब 125 कैमरे चेक किए तो चित्तौड़ निवासी सरफराज मंसूरी की पहचान हुई. उसने वारदात कबूल ली. आरोपी ने चोरी सामग्री से गोल्ड लोन ले लिया था और पैसे मजे से उड़ा रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}