मध्यप्रदेशरतलाम

समाचार मध्यप्रदेश रतलाम 27 मार्च 2026 शुक्रवार

///////////////////////////

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत बोरी बंधान से रोका गया बहता पानी

जल गंगा संवर्धन अभियान अतंर्गत जिले के ग्राम भाटी बड़ोदिया में जल संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल की गई। अभियान” के तहत ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास करते हुए बहते पानी को रोकने का कार्य किया। लगभग 35 लोगों के सहयोग से 100 बोरियों में रेत भरकर अस्थायी बोरी बंधान (चेकडैम) बनाया गया, जिससे बहते हुए पानी को रोका जा सका। इस प्रयास से न केवल जल संचयन हुआ, बल्कि क्षेत्र में भूजल स्तर बढ़ाने में भी मदद मिली।

============

आलोट मे पेट्रोल पम्प संचालको की बैठक संपन्न

एसडीएम आलोट श्रीमती रचना शर्मा ने तहसील कार्यालय के सभाकक्ष मे जिले में पेट्रोल एवं डीजल की सुचारु उपलब्धता और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पेट्रोल पम्प संचालको की बैठक ली। बैठक में तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित पेट्रोल पम्प संचालक उपस्थित थे।

बैठक में सभी पम्प संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने पम्पों पर स्पष्ट रूप से बैनर अथवा फ्लेक्स लगाकर पम्प पर पेट्रोल एवं डीजल का स्टॉक उपलब्धता प्रदर्शित करे। किसी भी पम्प पर बोतल, केन, बैरल अथवा ड्रम में पेट्रोल-डीजल का विक्रय नहीं किया जाए। साथ ही बंद हो चुके पम्पों एवं अभी तक प्रारंभ नहीं हुए पम्पों पर सूचना पट्ट लगाकर उपभोक्ताओं को जानकारी देने के निर्देश दिए गए जिससे अनावश्यक भीड़ से बचा जा सके। बैठक में पम्प संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे प्रतिदिन एवं प्रत्येक तीन घंटे में स्टॉक की अद्यतन जानकारी प्रशासन को उपलब्ध कराएं। उपभोक्ताओं की लाइन को व्यवस्थित ढंग से लगवाने तथा भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

=================

एम.पी. ई-सेवा पोर्टल से नागरिकों को मिल रही 500 सेवाओं की सुविधा

समग्र प्रोफाइल से मिलेगी योजनाओं की सही जानकारी

जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी जिला प्रबंधक श्री नरेन्द्र सोलंकी ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन के विभिन्न विभागों द्वारा विभिन्न विभागीय पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को प्रदाय की जा रही सेवाओं को एकीकृत करते हुए मध्यप्रदेश शासन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा एकल पोर्टल एवं मोबाइल ऐप एमपी ई सेवा विकसित किया गया है। उक्त पोर्टल https://eseva.mp.gov.in/cms/ पर वर्तमान में कुल 500 सेवाएँ लाइव की जा चुकी है एवं शेष सेवाओं को इस प्लेटफॉर्म से जोड़े जाने का कार्य प्रगति पर है।

“एम.पी. ई-सेवा“ पोर्टल एवं मोबाइल एप के माध्यम से नागरिक समग्र प्रोफाइल के आधार पर शासकीय योजनाओं की पात्रता की जाँच, जिससे नागरिक उपयुक्त शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठा सकते हैं, रियल टाइम आवेदन ट्रैकिंग एवं स्थिति ज्ञात किए जाने की सुविधा, डिजिटल प्रमाणपत्र डाउनलोड की सुविधा, इंटीग्रेटेड पेमेंट गेटवे सुविधा, सिंगल साइन-ऑन (एसएसओ) सुविधा, उपरोक्तानुसार सेवाओं का लाभ “एम.पी. ई-सेवा“ पोर्टल एवं मोबाइल एप के माध्यम से प्राप्त कर सकते है।

ग्रीष्म ऋतु में आंगनवाड़ी केन्द्रों का समय प्रातः 8 से 11:30 निर्धारित

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री रामनिवास बुधौलिया ने बताया कि उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग भोपाल के आदेशानुसार ग्रीष्म ऋतु की गर्मी को देखते हुए एवं आंगनवाडी केन्द्र पर आने वाले छोटे बच्चो के स्वास्थ्य एवं सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए ग्रीष्म काल (अप्रैल से जून 2026) में आंगनवाडी केन्द्र संचालन का समय बच्चो हेतु प्रातः 08:00 बजे से प्रातः 11:30 बजे तक का निर्धारित किया गया है।

जिले में 65 उपार्जन केन्द्रो पर 01 अप्रैल से होगा गेहूं उपार्जन

जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आनंद गोले ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार विपणन वर्ष, 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन कार्य 01 अप्रैल से प्रारंभ होगा। जिले में 65 पात्र संस्थाओं के समिति मण्डी/उप मंडी एवं गोदामो पर गेहूं उपार्जन केन्द्र निर्धारित किये गये हैं।

तहसील आलोट में 17 उपार्जन केन्द्र जिसमें सेवा सहकारी संस्था पिपल्या सिसोदिया केंद्र क्र 01, सेवा सहकारी संस्था पिपल्या सिसोदिया केंद्र क्र 02, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्या. बर्डियाराठौर केंद्र क्र 1, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्या. बर्डियाराठौर केंद्र क्र 2, दी आलोट विपणन सहकारी संस्था मर्या. आलोट केंद्र क्र 1, दी आलोट विपणन सहकारी संस्था मर्या. आलोट केंद्र क्र 2, प्राथमिक सहकारी समिति विक्रमगढ़, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्या. तालोद, प्राथमिक कृषि साख समिति शेरपुरखुर्द केंद्र क्र 1, प्राथमिक कृषि साख समिति शेरपुरखुर्द केंद्र क्र 2, सेवा सहकारी संस्था पाटन केंद्र क्र 1, सेवा सहकारी संस्था पाटन केंद्र क्र 2, प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था खजुरी देवड़ा आलोट मंडी, सेवा सहकारी संस्था धरोल केंद्र क्र 1, सेवा सहकारी संस्था धरोल केंद्र क्र 2, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति भोजाखेडी केंद्र क्र 1, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति भोजाखेडी केंद्र क्र 2 बनाए गए। तहसील ताल में 10 उपार्जन केन्द्र जिसमें प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मर्यादित ताल केंद्र क्र 1, प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मर्यादित ताल केंद्र क्र 2, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति आक्याकला केंद्र क्र 1, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति आक्याकला केंद्र क्र 2, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मकनपुरा, प्राथमिक कृषि सहकारी साख संस्था लसुड़िया सूरजमल, प्राथमिक सहकारी समिति मंडावल, प्राथमिक सहकारी समिति कसारीहरोड, प्राथमिक सहकारी समिति निपनियालीला, सेवा सहकारी संस्था खरवाकला बनाए गए। तहसील जावरा में 12 उपार्जन केन्द्र जिसमें जावरा विपणन एवं प्रक्रिया सहकारी सोसाइटी मर्यादित जावरा, प्राथमिक सहकारी समिति असावती, प्राथमिक साख सहकारी समिति मर्या. खजुरियाबड़ावदा, सेवा सहकारी संस्था ढोढर केंद्र क्र 1, सेवा सहकारी संस्था ढोढर केंद्र क्र 2, सेवा सहकारी संस्था रिंगनोद केंद्र क्र 1, सेवा सहकारी संस्था रिंगनोद केंद्र क्र 2, प्राथमिक सहकारी समिति बार्डियागोयल केंद्र क्र 1, प्राथमिक सहकारी समिति बार्डियागोयल केंद्र क्र 2, प्राथमिक सहकारी समिति हसनपालिया केंद्र क्र 1, प्राथमिक सहकारी समिति हसनपालिया केंद्र क्र 2, प्राथमिक सहकारी समिति माउखेड़ी बनाए गए। तहसील पिपलौदा में 6 उपार्जन केन्द्र जिसमें प्राथमिक सहकारी समिति बडायलामाताजी केन्द्र क्र 1, प्राथमिक सहकारी समिति बडायलामाताजी केन्द्र क्र 2, सेवा सहकारी संस्था पिपलोदा, सेवा सहकारी संस्था कालूखेडा क्र 1, सेवा सहकारी संस्था कालूखेडा क्र 2, सेवा सहकारी संस्था सुखेडा बनाए गए। तहसील रतलाम ग्रामीण में 10 उपार्जन केन्द्र जिसमें आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था बिरमावल, सेवा सहकारी संस्था धामनोद केन्द्र क्र 01, सेवा सहकारी संस्था धामनोद केन्द्र क्र 02, प्राथमिक सहकारी समिति मुन्दडी, प्राथमिक सहकारी समिति लूनेरा केन्द्र क्र 01, प्राथमिक सहकारी समिति सेमलिया, सेवा सहकारी संस्था नामली, प्राथमिक सहकारी समिति नौगांवाकला, सेवा सहकारी संस्था बिलपांक केन्द्र क्र 01, सेवा सहकारी संस्था बिलपांक केन्द्र क्र 02 केन्द्र बनाए गए। तहसील रतलाम शहर में 05 उपार्जन केन्द्र जिसमें प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति धराड़ केन्द्र क्र 01, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति धराड़ केन्द्र क्र 02, सेवा सहकारी संस्था बांगरोद, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति शिवपुर केन्द्र क्र 01, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति शिवपुर केन्द्र क्र 02 बनाए गए। तहसील सैलाना में 03 उपार्जन केन्द्र जिसमें आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था शिवगढ, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था सरवन, सैलाना विपणन सहकारी संस्था मर्यादित सैलाना बनाए गए। तहसील बाजना में 01 उपार्जन केन्द्र प्राथमिक सहकारी समिति छावनी डोडिया बनाया गया तथा तहसील रावटी में 01 उपार्जन केन्द्र प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित हरतल बनाया गया। इस प्रकार कुल 65 उपार्जन केन्द्र बनाए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}