देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

पिता को याद कर मंच पर रो पड़े सांसद कमलेश पासवान, दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

पिता को याद कर मंच पर रो पड़े सांसद कमलेश पासवान, दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

गोरखपुर स्वर्गीय ओमप्रकाश पासवान की 30 वीं पुण्यतिथि पर चिलुआताल थाना क्षेत्र के प्रतापपुर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर बालिका इंटर कॉलेज के प्रांगण में भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री तथा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्व. पासवान के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जनसभा को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने भावुक होकर कहा, “ओमप्रकाश पासवान जैसा नेता दोबारा पैदा नहीं होगा। वे हमेशा जनता के कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते थे।चौहान ने आगे कहा, “मैं केवल मध्य प्रदेश का नहीं, बल्कि गोरखपुर वासियों का भी मामा हूं।” उन्होंने उत्तर प्रदेश में भी ‘लखपति दीदी’ योजना के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।इस दौरान बांसगांव सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान अपने पिता को याद करते हुए मंच पर ही भावुक हो गए और उनके आंसू छलक पड़े। रुंधे गले से उन्होंने कहा, “मैं क्षेत्र की जनता के प्यार का सदैव ऋणी रहूंगा। मेरे पिता की तरह मेरे द्वार भी हर गरीब और जरूरतमंद के लिए हमेशा खुले रहेंगे।”गोरखपुर सांसद रवि किशन ने स्व. पासवान को अपना प्रेरणा स्रोत बताते हुए कहा कि उन्होंने समाज के हर वर्ग की सेवा की। वहीं कैंपियरगंज विधायक फतेह बहादुर सिंह ने शिक्षा क्षेत्र में स्व. पासवान के योगदान की सराहना की।श्रद्धांजलि सभा के दौरान लंच पैकेट वितरण के समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई लोग इस खराब व्यवस्था से नाराज नजर आए। लोगों ने कहा, “जब व्यवस्था नहीं करनी थी तो इतने लोगों को क्यों बुलाया गया? इस भीषण गर्मी में भूख-प्यास से तड़प रहे हैं, पानी तक नहीं मिला।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}