छाबी तालाब से विवाहित युवक का शव बरामद

छाबी तालाब से विवाहित युवक का शव बरामद
वरिष्ठ संवाददाताबांदा। किसी बात को लेकर विवाहित युवक का पिछले दिनों परिजनों से विवाद इतना गरमाया कि वह घर से बाहर चला गया फिर वापस नहीं लौटा। जिसका शव पुलिस ने तालाब से बरामद किया।
यह घटना नगर कोतवाली के छाबी तालाब मोहल्ले की है।शहर कोतवाली क्षेत्र के छाबी तालाब निवासी भगवान दास विश्वकर्मा उम्र लगभग 40 वर्ष पुत्र रामकिशोर विश्वकर्मा का घर में हुए विवाद के बाद से वह साइकिल लेकर निकल गया देर रात तक नहीं लौटा तब परिजनों ने मोबाइल के जरिए संपर्क साधा कोई सफलता हांथ नहीं लगी। जब घर से चंद कदम दूर तालाब में साइकिल और चप्पल पड़ी देखा तो हतप्रभ रह गए आनन फानन पुलिस को घटना की जानकारी दी। जब पुलिस ने शव छाबी तालाब से बरामद किया और परिजनों से शिनाख्त कराई तब घर में कोहराम मच गया।मृतक के परिजनों ने बताया कि कभी इसके पूर्व आत्मघाती कदम नहीं उठाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।



