कॉन्सेप्ट कॉमर्स एंड कंप्यूटर क्लासेज ने रचा सफलता का नया इतिहास

कॉन्सेप्ट कॉमर्स एंड कंप्यूटर क्लासेज ने रचा सफलता का नया इतिहास
बिहार औरंगाबाद से धर्मेन्द्र गुप्ता
औरंगाबाद जिले सबसे ज्यादा रिजल्ट देने वाली कोचिंग संस्थान, महराजगंज रोड स्थित कॉन्सेप्ट कॉमर्स एंड कंप्यूटर क्लासेज के छात्रों ने इस वर्ष 12वीं कॉमर्स परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र में सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। संस्थान के विद्यार्थियों ने शानदार अंक हासिल करते हुए न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
इस वर्ष संस्था की प्रतिभाशाली छात्रा अर्पणा कुमारी ने 445 अंक प्राप्त कर टॉप प्रदर्शन किया। खास बात यह रही कि उन्होंने उद्यमिता विषय में 100 में 100 अंक हासिल कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की। इसके साथ ही उन्होंने अकाउंट्स और इकोनॉमिक्स में 92-92 अंक प्राप्त कर अपनी मेधा का परिचय दिया।
अन्य छात्रों में आयुषी प्रिया ने 418 अंक, राजीव कुमार ने 416 अंक, श्रुति सिंह ने 402 अंक, सालनी ने 400 अंक, निशा कुमारी ने 398 अंक, अंजली कुमारी ने 377 अंक तथा छोटी गुप्ता ने 340 अंक प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया।
संस्थान के सैकड़ों छात्रों ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की, जबकि लगभग 15 छात्रों ने द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण होकर अपनी मेहनत का प्रदर्शन किया।
इस उपलब्धि पर संस्थान के निदेशक पिंटू गुप्ता एवं शिक्षक विशाल सर ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन का परिणाम है।
संस्थान प्रबंधन ने भरोसा जताया कि वे आगे भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से छात्रों को सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।



