एडी हेल्थ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण सुविधाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश

एडी हेल्थ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण सुविधाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश
गोरखपुर पीपीगंज अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. जयंत कुमार ने पीपीगंज नगर पंचायत स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र की समग्र व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दवाओं के रख-रखाव, उपलब्धता तथा स्टॉक की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। सफाई व्यवस्था पर सवाल उठने पर एडी हेल्थ डा जयंत हेल्थ ने बताया कि जल्द ही सफाई कर्मी की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी जाएगी।डॉ. जयंत कुमार ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं को और अधिक प्रभावी व गुणवत्तापूर्ण बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।उन्होंने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर समय-समय पर ऐसे निरीक्षण किए जा रहे हैं, ताकि मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सेवाओं की गुणवत्ता बनी रहे और निरंतर सुधार हो सके।मौके पर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. स्मिता गुप्ता, फार्मासिस्ट रेनू चौहान, लैब टेक्नीशियन दिनेश कुमार, दीपक चौधरी, दीपमाला भारती, शोभा चौधरी, अंकिता सिंह, जया त्रिपाठी तथा वार्ड ब्वॉय जीतई सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।



