शामगढ़मंदसौर जिला

छेड़छाड़ से बचकर भाग रही नाबालिग कुएं में गिरी, रात भर मौत से जूझती रही, सुबह निकाला

छेड़छाड़ से बचकर भाग रही नाबालिग कुएं में गिरी, रात भर मौत से जूझती रही, सुबह निकाला

शामगढ़:- थाना क्षेत्र के बघूनिया कक्षा 9वीं में पढ़ने वाली पीड़िता की जान-पहचान करीब 4 महीने पहले सुरावत का खेड़ा निवासी लड़के से सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। 19 मार्च की रात करीब 10:30 बजे आरोपी ने फोन कर पीड़िता को मिलने के लिए घर के बाहर बुलाया। पीड़िता जब आरोपी से मिलने पहुँची, तो आरोपी उसे बातचीत करते हुए तालाब के पास ले गया। जब नाबालिग के मोबाइल पर उसके माता-पिता के फोन आने लगे और उसने घर जाने की बात कही, तो आरोपी ने बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। आरोपी के चंगुल से खुद को छुड़ाकर भागने के दौरान पीड़िता पास ही स्थित एक सरकारी कुएं में जा गिरी। लड़की को कुएं में गिरता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने हार नहीं मानी और कुएं के किनारे को पकड़कर पूरी रात वहीं गुज़ारी। सुबह उजाला होने पर जब उसने शोर मचाया, तो गाँव की एक महिला ने उसकी आवाज़ सुनी और परिजनों को सूचित किया। परिजनों और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे कुएं से बाहर निकाला।

पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुँचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ उचित धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}