गणगौर तीज पर स्वर्णकार समाज की महिलाओं ने निकाली भव्य शोभायात्रा

गणगौर तीज पर स्वर्णकार समाज की महिलाओं ने निकाली भव्य शोभायात्रा
पंकज बैरागी,
सुवासरा- नगर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी स्वर्णकार समाज की मातृशक्तियों द्वारा गणगौर तीज का पावन पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। दिनांक 20 मार्च 2026, शुक्रवार को शाम 4:30 बजे समाज की बुजुर्ग महिलाओं, मातृशक्तियों एवं बहनों ने सोलह श्रृंगार कर आकर्षक वेशभूषा में सजकर भव्य शोभायात्रा निकाली।
शोभायात्रा बैंड-बाजों के साथ नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई निकली, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान महिलाओं ने मेहंदी रचाई और पारंपरिक आभूषणों से सुसज्जित होकर पर्व की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय रुणीजा रोड स्थित स्वर्णकार धर्मशाला में किया गया, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का समापन किया गया। अंत में सभी महिलाओं के लिए सुरुचि भोज का आयोजन भी रखा गया।इस संबंध में जानकारी महिला अध्यक्ष श्रीमती सिंधुबाला सोनी द्वारा प्रेस नोट के माध्यम से दी गई।
===========


