समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 22 मार्च 2026 रविवार

/////////////////////////////////////////////
जन अभियान परिषद ने ग्राम लुनाहेड़ा में चलाया जल जागरूकता अभियान
मंदसौर 21 मार्च 2026/ जन अभियान परिषद के माध्यम में नवांकुर संस्था प्रीतम शिक्षा एवं समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा ग्राम लुनाहेड़ा में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को जल के महत्व एवं संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में विशेषज्ञों एवं समिति सदस्यों ने गिरते भूजल स्तर की समस्या पर प्रकाश डालते हुए वर्षा जल संचयन, जल के समुचित उपयोग तथा पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। ग्रामीणों को बताया गया कि दैनिक जीवन में पानी की बचत कर बड़े स्तर पर जल संरक्षण संभव है।
इस दौरान कुएं, बावड़ियों एवं तालाबों की साफ-सफाई एवं पुनर्जीवन के महत्व को भी समझाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने जल को ‘अमृत’ मानते हुए उसके संरक्षण हेतु सामूहिक शपथ ली। सभी ने संकल्प लिया कि वे स्वयं जल संरक्षण करेंगे तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।
कार्यक्रम का समापन “जल है तो कल है” के संदेश के साथ हुआ। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता अभियानों को निरंतर जारी रखने की बात कही।
========
माता गौरी एवं भगवान शिव से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे।

शामगढ़ की जनता को भरपूर पीने का पानी मिले यह मेरी पहली प्राथमिकता- श्रीमती यादवशामगढ़ -नगर में जनता की पानी की समस्याओं को दूर करने हेतु शामगढ़ नगर परिषद अध्यक्षा श्रीमती कविता नरेंद्र यादव अपनी पूरी नगर परिषद की टीम के साथ इस समस्या का निराकरण करने के लिए लगे हुए हैं पानी की पूर्ति भरपूर हो इसके लिए शामगढ़ नगर मे आलमगढ़ में तहसील रोड पर एवं शामगढ़ गांव शनि मंदिर के सामने बड़ी पानी की टंकी का निर्माण किया गया है ।
============
पिपलिया मंडी पुलिस चौकी पर कालेश्वर साख सहकारी मर्या. संस्था पिपलिया मंडी द्वारा जमा राशि नही दिए जाने के संबंध में आवेदक दिलीप राठौर ने आवेदन दिया ।
==================
जिटो संस्था मदद के लिए आगे आई, शहीद कंचनबाई के परिवार को 3 लाख की सहायता
कंचनबाई के साहस को नमन, बच्चों के भविष्य के लिए बढ़े मदद के हाथ
नीमच। ग्राम रानपुर की शहीद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कंचनबाई मेघवाल के परिवार के लिए जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जिटो) मददगार बनकर सामने आया है। जिटो ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए कंचनबाई के परिजनों को कुल 3 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की, जिससे संकट के दौर से गुजर रहे परिवार को बड़ा संबल मिला है।
करीब एक माह पूर्व कंचनबाई मेघवाल ने मधुमक्खियों के हमले के दौरान अपनी जान की परवाह किए बिना 20 से अधिक मासूम बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन स्वयं हजारों डंक झेलते हुए शहीद हो गईं। उनके इस अद्भुत साहस और बलिदान ने पूरे जिले ही नहीं, देशभर में लोगों को भावुक कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर इंदौर के समाजसेवी एवं जिटो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलेश सोजतिया ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार की वास्तविक स्थिति की पड़ताल कराई। इस दौरान जांच में सामने आया कि परिवार बेहद गरीब है, दिवंगत कंचनबाई के पति लकवाग्रस्त होकर बिस्तर पर हैं, बेटा रवि बेरोजगार है, जबकि दोनों बेटियों वर्षा और चंदा का विवाह हो चुका है। परिस्थितियों को देखते हुए कमलेश सोजतिया ने मुंबई के शांतिलाल गोलेछा सहित जिटो के पदाधिकारियों से चर्चा कर आर्थिक सहयोग का निर्णय लिया। जिटो इंदौर यूथ चैप्टर के चेयरमैन उद्योगपति प्रतीक सूर्या के सौजन्य से सहायता राशि तय की गई।
शुक्रवार को जिटो नीमच महिला विंग की चेयरपर्सन रिंकू राठौर के नेतृत्व में ग्राम रानपुर पहुंचकर कंचनबाई के पुत्र रवि मेघवाल को 2 लाख रुपए तथा पुत्रियों वर्षा और चंदा को 50-50 हजार रुपए के चेक सौंपे गए। इस मौके पर वीडियो कॉल के माध्यम से जुड़े कमलेश सोजतिया ने कहा कि जिटो आगे भी ऐसे साहसिक कार्य करने वाले लोगों और उनके परिवारों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। वरिष्ठ पत्रकार जिनेन्द्र सुराना ने कहा कि जिटो ने जात-पात से ऊपर उठकर दिवंगत कंचनबाई के परिवार की मदद कर मानवता का उदाहरण प्रस्तुत किया है। सरपंच लालाराम रावत सहित ग्रामीणों ने कंचनबाई के त्याग को नमन करते हुए जिटो की इस पहल की सराहना की और सभी ने एक स्वर में कहा कि कंचनबाई का बलिदान समाज के लिए प्रेरणा है और उनका यह साहस हमेशा याद रखा जाएगा।
इस दौरान इस अवसर पर जिटो की मेंबर आशा सांभर, सुमन भंडारी और संगीता सखलेचा, जनपद के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक पाटीदार, पत्रकार संजय शर्मा, नीलेश रावल, मेघवाल समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश जावरिया सहित कन्हैयालाल मेघवाल, डॉ. प्रहलाद डांगी, अमृत जलवानिया, कैलाश मेघवाल और भारत मेघवाल भी मौजूद थे =========
जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत तलाई की साफ-सफाई कर जल संरक्षण का दिया संदेश
मंदसौर 21 मार्च 2026/ जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नगर परिषद पिपलिया मंडी द्वारा आज तलाई क्षेत्र में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया।
अभियान का मुख्य उद्देश्य जल स्रोतों का संरक्षण एवं जल स्तर में वृद्धि करना है।
नगर परिषद के कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने मिलकर तलाई में जमा गंदगी और कचरे को हटाया। सफाई कार्य के दौरान जल संग्रहण क्षमता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। जनभागीदारी से ऐसे प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। स्थानीय लोगों ने भी अभियान में उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। अभियान के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। नगर परिषद ने नागरिकों से जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की है।इस तरह के प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
========
आरआरसी जारी होने के बाद विधिवत की गई कार्यवाही : एसई एमपीईबी श्री योगेश आठनेरे
मंदसौर 21 मार्च 26/ एसई एमपीईबी श्री योगेश आठनेरे द्वारा बताया गया कि मंदसौर जिले के सीतामऊ संभाग अन्तर्गत रहीमगढ़ वितरण केंद्र में बड़े 552 उपभोक्ता के विरुद्ध विद्युत बकाया बकाया राशि 6151980 रुपए वसूलने के संदर्भ में मध्यप्रदेश शासन भू राजस्व संहिता में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए RRC जारी की गई थी। तदोपरांत विधिवत प्रक्रिया का पालन करते हुए कुर्की जब्ती की कार्यवाही की गई।
20 मार्च को ग्राम धानड़ाखेड़ा, गुराडियाविजय, रुग्नाथपुरा, कोटडी गांवों में अभियान चलाया गया। जिसमें 14 बाइक जप्त की गई थी मौके पर 2 घंटे के अंदर 12 उपभोक्ताओं ने 112141 रुपए जमा करके बाइक वापस ले ली गई। कोई घरेलु समान जप्त नहीं किया गया।
वीडियो में जप्त की गई गाड़ी उपभोक्ता रामलाल सवा निवासी कोटडी बाकाया राशि 15274 रुपए जिन्होंने 2 साल से अधिक होने पर भी बकाया राशि जमा नहीं की गई है। जब 2014 से आज दिनांक तक उपभोक्ता द्वारा 900 रुपए जमा किए गए। कई बार इनका कनेक्शन विच्छेद किया गया था उपभोक्ता द्वारा स्वयं पोल से जोड़ लिया जाता था पूर्व में इनका पंचनामा भी बना हुआ है, लेकिन इनके द्वारा उसका भी भुगतान नहीं किया गया है। वितरण केंद्र मे जिन जिन उपभोक्ताओं के RRC जारी हुए थे। उनमे से 104 उपभोक्ताओं द्वारा 8 लाख 19 हजार रुपये अब तक जमा किए जा चुके हैँ।
========
अभिव्यक्ति स्थल पर हर रविवार सजेगा जैविक हाट बाजार
मंदसौर 21 मार्च 26 / जिले में प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने तथा किसानों को उनकी उपज के लिए उचित विपणन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा अभिव्यक्ति स्थल, महाराणा प्रताप बस स्टैंड के पास, मंदसौर में जैविक हाट बाजार का आयोजन किया जा रहा है।
उप संचालक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग श्री रविंद्र मोदी ने बताया कि यह जैविक हाट बाजार प्रत्येक रविवार, प्रातः 11.00 बजे से नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा। इस हाट बाजार में मंदसौर जिले के जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने वाले कृषक, कृषक समूह तथा स्व-सहायता समूह अपने उत्पाद सीधे उपभोक्ताओं को विक्रय कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि प्राकृतिक उत्पादों की बिक्री हेतु यह एक सशक्त मंच प्रदान करेगा। साथ ही उपभोक्ताओं को शुद्ध, स्वास्थ्यवर्धक एवं रसायन मुक्त उत्पाद उचित दरों पर उपलब्ध होंगे।
जिले के समस्त जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने वाले कृषकों, उत्पादक समूहों तथा क्रेता-विक्रेताओं से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में जैविक हाट बाजार में सहभागिता करें। अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें: – 9630202379, 6269698309
============
कार्यालयों में आंतरिक परिवाद समिति का गठन नहीं किया तो 50 हजार रूपए का जुर्माना होगा
मंदसौर 21 मार्च 26 / जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास अधिकारी बी.एल. बिश्नोई द्वारा बताया गया कि महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम-2013 द्वारा महिलाओं को कार्यस्थल पर सुगम वातावरण, सुरक्षा प्रदान करते हुए मजबूत शिकायत तंत्र प्रावधानित किया है। अधिनियम की धारा-4 के अंतर्गत प्रत्येक नियोजक आंतरिक समिति का गठन करेगा। प्रत्येक कार्यालय (शासकीय / प्रायवेट) जहां 10 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं, ऐसे कार्यालय में एक आंतरिक समिति का गठन होना अनिवार्य है।
समिति के पीठासीन अधिकारी एवं सदस्यों की नियुक्ति अधिकतम तीन वर्ष के लिए होती है। तीन वर्ष पश्चात समिति का पुनर्गठन किया जाना होता है। जिले के प्रत्येक 10 से अधिक कर्मचारी कार्यरत शासकीय/ अशासकीय कार्यालय में समिति का गठन पीठासीन अधिकारी कार्यस्थल पर कार्यरत वरिष्ठ महिला कर्मचारी, वरिष्ठ महिला उपलब्ध न होने पर अन्य कार्यालय से किसी अन्य महिला को आमंत्रित किया जाएगा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने समस्त अशासकीय संस्थाओं में आंतरिक समिति का गठन करें अथवा पूर्व में गठित समितियों का तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के पश्चात नवीन समिति का गठन कर She BOX प्रोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से करे, अन्यथा इस स्थिति में कार्यालयीन समिति का सही गठन या गठन न होने पर अधिनियम की धारा-26(1) के अनुसार 50 हजार रुपए की राशि से जुमनि से दंडित करने की कार्रवाई की जाएगी।
========
डंपर चालक ने बाइक सवार को कुचला
मंदसौर सीतामऊ रोड बाजखेड़ी फटे पर डंपर चालक ने बाइक सवार को कुचला एक की मौके पर मौत की सूचना तो वही दूसरा गंभीर घायल
मौके पर लगा लंबा जाम नई आबादी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।
सीतामऊ मंदसौर रोड बाजखेड़ी के यहां एक्सिडेंट में एक युवक की मौत ,मृतक का नाम आशुतोष चौहान बताया जा रहा है ओर घायल यूवक का नाम हिमांशु गुर्जर…



