नीमच
मिस्टी शर्मा का नवोदय विद्यालय में हुआ चयन

पालसोड़ा – रैतम शिक्षण समिति द्वारा संचालित शारदा विद्या मंदिर पालसोड़ा की छात्रा कु.मिस्टी पिता अनिल शर्मा का जवाहर नवोदय विद्यालय रामपुरा में कक्षा 6 मे चयन हुआ ।मिस्टी का नवोदय विद्यालय में चयन होने पर विद्यालय परिवार एव परिवार जनों ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी ।आपको बता दें कि छात्रा कु .मिस्टी इस विद्यालय की पूर्व शिक्षिका एवं वर्तमान में मंदसौर के सीतामऊ ब्लाक के मेरिया खेडी शासकीय विद्यालय में पदस्थ्य शासकिय शिक्षिका श्रीमती टीना शर्मा (रावल) की सुपुत्री है


