गोरखपुर में अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान जारी, कई स्थानों पर दबिश

गोरखपुर में अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान जारी, कई स्थानों पर दबिश
गोरखपुर आबकारी आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 अर्पित शुक्ला एवं उनकी टीम ने 18 मार्च 2026 को अवैध कच्ची शराब के संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की।थाना चौरी क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर स्थित आरबी मार्का ईंट भट्टा पर दबिश दी गई, लेकिन यहां किसी भी प्रकार की अवैध कच्ची शराब नहीं मिली।वहीं थाना झंगहा के ग्राम पुरानहा में छापेमारी के दौरान बंटी बबली ब्रांड के 20 पौवे (कुल 4 लीटर) अवैध शराब बरामद हुई। आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत एक अभियोग दर्ज कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा थाना झंगहा के ग्राम मुसहर टोला एवं मियाँइन टोला में दबिश दी गई। यहां लगभग 15 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई, जिसके साथ ही मौके पर मौजूद करीब 100 किलो लहन को नष्ट कर दिया गया। इस मामले में भी आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत एक अभियोग पंजीकृत किया गया।



