दलौदामंदसौर जिला

भव्य कलश यात्रा के साथ  होगा भागवत कथा का शुभारंभ


निपानिया में भक्तों का उमड़ेगा जनसैलाब

दलौदा — अंबाजी धाम निपानिया में  18 मार्च को ग्राम रातीखेड़ी से निपानिया धाम तक भव्य कलश यात्रा का आयोजन होगा इसमें हजारों की संख्या में भक्तजन शामिल होंगे कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अंबाजी धाम निपानिया के गुरुदेव ने बताया कि 18 मार्च को प्रातः 7:00 बजे से भव्य कलश यात्रा का आयोजन होगा जिसमें सैकड़ों महिलाएं कलश लेकर रथ यात्रा के साथ निपानिया धाम पर पहुंचेगी जहां पर यात्रा का स्वागत होगा वह माता जी की महाआरती होगी। इसके साथ ही भागवत कथा का शुभारंभ होगा 19 मार्च से 25 मार्च तक भागवत कथा होगी जिसमें रात में भजन संध्या का आयोजन भी होगा और 24 मार्च को दिव्य दरबार लगेगा वह 25 मार्च को हजारों भक्तों की उपस्थिति में 15 कन्याओं का निशुल्क विवाह संपन्न होगा जिसमें क्षेत्र के सभी संतगण व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। उन्होंने आह्वान करते हुए आगे बताया कि लगभग उज्जैन से लगाकर चित्तौड़ तक प्रत्येक गांव में हमारी समिति के सदस्य व धाम से जुड़े हुए भक्त जनों ने घर-घर जाकर पत्रक व  पीले चावल देकर भक्तों को आमंत्रण दिया है वह क्षेत्र में मैंने स्वयं जाकर भी आमंत्रण दिया है अतः क्षेत्र के सभी भक्तजन इस कार्यक्रम में पधारे वह धर्म लाभ लेवे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}