मनोनीत सभासदों की घोषणा डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मद्धेशिया सहित तीन को मिली जिम्मेदारी, नगर में खुशी की लहर

मनोनीत सभासदों की घोषणा डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मद्धेशिया सहित तीन को मिली जिम्मेदारी, नगर में खुशी की लहर
गोरखपुर उत्तर प्रदेश शासन ने पीपीगंज नगर पंचायत के लिए मनोनीत सभासदों की घोषणा कर दी है। इस घोषणा के साथ ही पूरे नगर क्षेत्र में हर्षोल्लास का माहौल छा गया है। लंबे इंतजार के बाद शासन द्वारा योग्य एवं समर्पित व्यक्तियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।मनोनीत सभासदों में शामिल तीन प्रमुख नाम हैं- • वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं वैश्य समाज के प्रतिष्ठित नेता डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मद्धेशिया • योगी सरकार के सक्रिय समर्थक डॉ. दीपक कुमार सिंह • विधायक फतेह बहादुर सिंह के प्रतिनिधि के सुपुत्र चंदन सिंह उर्फ सोनू सिंह राजेन्द्र प्रसाद मद्धेशिया का चयन विशेष चर्चा में है। उन्होंने 1991 में पीपीगंज मंडल अध्यक्ष के रूप में भाजपा की सदस्यता ली थी। तब से आज तक वे पार्टी के प्रति पूर्ण निष्ठा और अनुशासन के साथ कार्य करते आ रहे हैं। जिला कार्यसमिति सदस्य, व्यापार प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष और जिला संयोजक के रूप में उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया तथा व्यापारियों के हितों की रक्षा की। वैश्य समाज में उनके मनोनयन को लेकर खास उत्साह है और इसे समाज के सम्मान के रूप में देखा जा रहा है।डॉ. दीपक कुमार सिंह योगी आदित्यनाथ के सक्रिय सेवक के रूप में जाने जाते हैं। उनके मनोनयन से भाजपा कार्यकर्ताओं में भी जोश है। वहीं चंदन सिंह उर्फ सोनू सिंह के चयन से युवा वर्ग में विशेष खुशी दिख रही है।घोषणा होते ही तीनों मनोनीत सभासदों के घरों और प्रतिष्ठानों पर समर्थकों, कार्यकर्ताओं और समाजजनों की भीड़ उमड़ पड़ी। मिठाइयां बांटी गईं, फूल-मालाएं चढ़ाई गईं और बधाई का तांता लगा हुआ है।



